NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मिस वर्ल्ड 2000: मिस बारबाडोस ने लगाए आरोप, प्रियंका चोपड़ा के पक्ष में हुई थी धांधली
    मनोरंजन

    मिस वर्ल्ड 2000: मिस बारबाडोस ने लगाए आरोप, प्रियंका चोपड़ा के पक्ष में हुई थी धांधली

    मिस वर्ल्ड 2000: मिस बारबाडोस ने लगाए आरोप, प्रियंका चोपड़ा के पक्ष में हुई थी धांधली
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 04, 2022, 12:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मिस वर्ल्ड 2000: मिस बारबाडोस ने लगाए आरोप, प्रियंका चोपड़ा के पक्ष में हुई थी धांधली
    प्रियंका नहीं थीं मिस वर्ल्ड ताज की हकदार, पूर्व मिस बारबाडोस का आरोप

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने महज 17 साल की उम्र में 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। अब करीब 20 साल बाद पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी मैकोनी ने आरोप लगाया है कि 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रियंका के पक्ष में धांधली की गई थी। मिस बारबाडोस 2000 के रूप में लीलानी ने भी इस सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया था। लीलानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका पर कई आरोप लगाए हैं।

    लीलानी ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर प्रायोजकों पर लगाए आरोप

    लीलानी ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर प्रायोजकों पर लगाए आरोप

    लीलानी ने अपने यूट्यूब हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 2000 में प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका 'पसंदीदा' प्रतिभागी थीं और उन्हें शो का खिताब देने के लिए धांधली की गई थी। लीलानी ने मिस USA 2022 के ताजा विवाद का जिक्र करते हुए अपने वीडियो की शुरुआत की और इसके बाद मिस वर्ल्ड 2000 के प्रायोजकों पर कई सवाल खड़े किए।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल में मिस USA सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता मिस टेक्सास आर'बोनी गेब्रियल बनी थीं। इसके बाद कई प्रतियोगियों ने आरोप लगाया था कि शो के प्रायोजकों ने उनके पक्ष में समर्थन किया। इसी प्रसंग का जिक्र करते हुए लीलानी ने प्रियंका पर बात छेड़ दी।

    सभी जानते थे कि प्रियंका खिताब जीतने वाली थीं- लीलानी

    लीलानी ने कहा कि मिस वर्ल्ड 1999 भारत से थीं और मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब भी भारतीय अभिनेत्री ने जीता। उनकी मानें तो यह सब तब हुआ, जब भारत का ZEE टीवी उस दरमियान सौंदर्य प्रतियोगिता के आयोजकों में से एक था। उन्होंने कहा, "मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सभी जानते थे कि प्रियंका जीतने वाली थीं और उनके पक्ष में धांधली हुई थी।" बता दें कि प्रियंका से पहले 1999 में युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड बनी थीं।

    प्रियंका को दी गईं कई प्रकार की सहूलियतें- लीलानी

    लीलानी ने कहा कि मिस वर्ल्ड 2000 में प्रियंका को कई प्रकार की सहूलियतें दी गई थीं। उन्होंने बताया, "प्रियंका अकेली ऐसी प्रतिभागी थीं, जिन्हें सरौंग (ड्रेस) पहनने की इजाजत थी। जाहिर तौर पर वह अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ स्किन टोन क्रीम का उपयोग कर रही थीं। मैं यह नहीं कह रही हूं कि यह ब्लीचिंग क्रीम थी, यह स्किन टोन क्रीम थी। वह सुबह के नाश्ते और रिहर्सल में भी नहीं जाती थीं।"

    अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं लीलानी

    जहां मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका सफलता के शिखर पर पहुंच गईं, वहीं लीलानी अपने करियर में कोई मुकाम नहीं बना पाईं। वह अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 35,000 से अधिक फॉलोवर्स हैं।

    ये भारतीय महलिाएं बन चुकी हैं मिस वर्ल्ड

    रीता फारिया ने भारत से पहली बार 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया था। 1994 में 21 वर्षीया ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं। 1997 में डायना हेडेन के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा। युक्ता मुखी 1999 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विजेता बनी थीं। इसके बाद 2000 में प्रियंका के खाते में यह उपलब्धि आई। 2017 में मानुषी छिल्लर भारती की छठी मिस वर्ल्ड बनी थीं।

    इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं प्रियंका

    प्रियंका ने 2017 में 'बेवॉच' से हॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको' के जरिए अपने हॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। इस सीरीज ने उन्हें दुनियाभर में लोकप्रियता दिलाई। वह 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में जल्द दिखाई देंगी। फिल्म 'जी ले जरा' में भी वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। बॉलीवुड में वह 'अंदाज', 'ऐतराज', 'सलाम-ए-इश्क', 'कृष', 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    ऐश्वर्या राय
    मिस वर्ल्ड

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार
    ChatGPT को टक्कर देने के लिए आएगा गूगल का 'बार्ड'; क्या अभी कर सकते हैं उपयोग? गूगल
    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां कियारा आडवाणी

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने जताया दुख, कहा- बुरा लगता है जब नेपोटिज्म का लगता आरोप है जाह्नवी कपूर
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    आदिल खान को लेकर आया राखी सावंत के पूर्व पति का बयान, कही ये बात राखी सावंत
    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' इस OTT प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक, जानिए कब देखें मनोज बाजपेयी

    प्रियंका चोपड़ा

    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें निक जोनास
    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक ऑस्कर पुरस्कार

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय बच्चन को बकाया टैक्स न भरने पर भेजा गया नोटिस मनोरंजन
    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री पोन्नियन सेल्वन
    रजनीकांत संग पहली बार जमेगी मोहनलाल की जोड़ी, जानिए फिल्म 'जेलर' के बारे में सबकुछ रजनीकांत
    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट दीपिका पादुकोण

    मिस वर्ल्ड

    पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब मानसा वाराणसी
    मिस वर्ल्ड 2021: भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं मानसा वाराणसी कौन हैं? मानसा वाराणसी
    मिस वर्ल्ड 2021 हुआ रद्द, मिस इंडिया मानसा वाराणसी समेत 17 लोेग कोरोना संक्रमित भारत की खबरें
    भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं? ऐश्वर्या राय

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023