Loading...
मिस यूनिवर्स 2026 में टूटा भारत का सपना, शीर्ष-12 से बाहर हुईं काजिया लिज मेजो
मिस यूनिवर्स 2026 में भारत की उम्मीदें टूटीं

मिस यूनिवर्स 2026 में टूटा भारत का सपना, शीर्ष-12 से बाहर हुईं काजिया लिज मेजो

Nov 25, 2026
09:32 am

क्या है खबर?

मिस यूनिवर्स 2026 का ताज हासिल करने का भारत का सपना इस बार भी अधूरा रह गया। देश का प्रतिनिधित्व करने वालीं केरलम की 19 साल की लॉ छात्रा काजिया लिज मेजो खिताब की दौड़ से बाहर हो गईं हैं। उन्होंने शीर्ष-30 में तो जगह बनाई, लेकिन शीर्ष-12 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। इस सूची में डोमिनिकन रिपब्लिक, US, न्यूजीलैंड, क्यूबा, ​​प्यूर्टो रिको, फिलीपींस, कोलंबिया, निकारागुआ, वेनेजुएला, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और फ्रांस के प्रतियाेगी शामिल थे।

खिताब

'मिस यूनिवर्स इंडिया' बनकर काजिया ने रचा था इतिहास

इस साल अगस्त में, काजिया को 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का ताज पहनाया गया था।

अपने राज्य से इस खिताब को जीतने वाली पहली महिला बनकर उन्होंने इतिहास रचा था। उन्होंने 52 प्रतियोगियों को हराकर जीत हासिल की और प्यूर्टो रिको में मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

नवंबर के पहले हफ्ते में काजिया डिजाइनर सामंत चौहान की 1.4 लाख रुपये की साड़ी पहनकर इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए निकली थीं।

परिचय

मॉडलिंग के साथ डांस में भी हैं माहिर

केरलम के मावेलिककारा में जन्मीं 19 साल की काजिया की परवरिश अबू धाबी में हुई है।

फिलहाल, वह बेंगलुरु में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना नाम कमा रही हैं।

बता दें कि उनकी पहचान सिर्फ पढ़ाई या मॉडलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले 12 साल से वह क्लासिकल डांस भी सीख रही हैं और इसमें ट्रेंड हैं।

इसके अलावा, काजिया मलयालम फिल्म 'शायलॉक' से अपना डेब्यू भी कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENT