NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / निकारागुआ की शेनिस पलाशियो बनीं मिस यूनिवर्स 2023, भारत से श्वेता शारदा ने लिया था हिस्सा
    अगली खबर
    निकारागुआ की शेनिस पलाशियो बनीं मिस यूनिवर्स 2023, भारत से श्वेता शारदा ने लिया था हिस्सा
    निकारोगा का शेनिस पलाशियो बनीं मिस यूनिवर्स (तस्वीर: एक्स/@MissUniverse)

    निकारागुआ की शेनिस पलाशियो बनीं मिस यूनिवर्स 2023, भारत से श्वेता शारदा ने लिया था हिस्सा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 19, 2023
    10:08 am

    क्या है खबर?

    लंबे इंतजार और रोमांचक मुकाबले के बाद 19 नवंबर को मिस यूनिवर्स 2023 का ऐलान हो गया है। निकारागुआ की शेनिस पलाशियो ने इस साल मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। मिस यूनिवर्स 2022 आर बोनी गैबरिएल ने शेनिस को अपना ताज सौंपा।

    प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में थाइलैंड की अनाटोनिया पहली रनर-अप और ऑस्ट्रेलिया की मोरे विलसन दूसरी रनर अप बनीं।

    अमेरिका के एल सैलवेडर में यह आयोजन हो रहा था। इसमें 84 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    परिचय

    शेनिस ने अपने देश के लिए रचा इतिहास 

    शेनिस ने यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। शेनिस के जरिए निकारागुआ के पास पहली बार यह ताज आया है। शेनिस इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचने वालीं निकारागुआ की पांचवी सुंदरी हैं।

    2020 में शेनिस ने मिस निकारागुआ वर्ल्ड का खिताब जीता था और मिस वर्ल्ड में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। 2016 में वह मिस टीन निकारागुआ चुनी गई थीं।

    शेनिस ने कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है।

    ट्विटर पोस्ट

    शेनिस पलाशियो से सिर सजा ताज

    MISS UNIVERSE 2023 IS @Sheynnispalacios_of !!!! 👑 🇳🇮@mouawad #72ndMISSUNIVERSE #MissUniverse2023 pic.twitter.com/cSHgnTKNL2

    — Miss Universe (@MissUniverse) November 19, 2023

    श्वेता शारदा 

    श्वेता शारदा ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

    इस प्रतियोगिता में 23 वर्षीय श्वेता शारदा भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। प्रतियोगिता में उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन टॉप-10 में अपनी जगह नहीं बना पाईं।

    श्वेता ने इस साल अगस्त में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता था। वह 'डांस दीवाने', 'डांस प्लस' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।

    वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। 16 साल की उम्र में वह मॉडलिंग के लिए मुंबई आ गई थी।

    खास बातें 

    पहली बार समावेशी हुआ मिस यूनिवर्स

    इस प्रतियोगिता को पहली बार समावेशी बनाया गया है, जिसमें कई बदलाव किए गए थे।

    ग्वाटेमाला की मिशेल कॉन और कोलंबिया की मारिया कामिला शादीशुदा मां हैं। पहली बार इस आयोजन में ऐसे प्रतिभागी को जगह दी गई।

    नेपाल की जेन दीपिका ने प्रतियोगिता में पहली बार प्लस साइज मॉडल के रूप में हिस्सा लिया।

    नीदरलैंड की रिलीक वालिरी और पुर्तगाल की मरीना मैशेट ने ट्रांसवुमन के तौर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

    मिस यूनिवर्स

    कौन करता है मिस यूनिवर्स का आयोजन?

    72वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो, जेनी मी और मारिया मेनोनस होस्ट कर रही थीं।

    मिस यूनिवर्स संस्था की मालिक थाईलैंड की कंपनी JKN ग्लोबल ग्रुप है। यह कंपनी पेय पदार्थों से लेकर कॉस्मेटिक्स तक के व्यवसाय में शामिल है।

    प्रतियोगिता का मकसद दुनियाभर की महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के लड़कियां अपने देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसके जरिए दुनियाभर में सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारत ने अब तक सिर्फ 3 बार मिस यूनिवर्स का ताज जीता है। 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली भारतीय प्रतियोगी बनी थीं। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज कौर संधू ने यह खिताब जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस यूनिवर्स
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    मिस यूनिवर्स

    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? दक्षिण अफ्रीका
    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता बॉलीवुड समाचार
    मेक्सिको सुंदरी एंड्रिया मेजा बनीं 'मिस यूनिवर्स 2020', टॉप फाइव पर भारत की एडलिन कैसलिनो सौंदर्य प्रतियोगिता
    मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं? हरनाज संधू

    मनोरंजन

    मुकेश भट्ट को 'आशिकी 3' का जल्दी ऐलान करने का मलाल, कहा- अटकलों से थक गया मुकेश भट्ट
    निखिल ने की अपने सफर पर बात, कहा- करण और आदित्य की बदौलत हासिल किया मुकाम करण जौहर
    रणदीप हुड्डा करने जा रहे 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी, जानिए कौन हैं लिन लैशराम रणदीप हुड्डा
    'देवदास' से लेकर '3 इडियट्स' तक, किताबों से प्रेरित है इन बॉलीवुड फिल्मों की कहानी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025