NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / श्वेता शारदा करेंगी मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए उनके बारे में
    अगली खबर
    श्वेता शारदा करेंगी मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए उनके बारे में
    श्वेता शारदा बनीं नई मिस डीवा, करेंगी मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व

    श्वेता शारदा करेंगी मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए उनके बारे में

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 28, 2023
    03:26 pm

    क्या है खबर?

    भारत को नई मिस डीवा मिल गई है, जो 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये खिताब जीता है चंडीगढ़ की श्वेता शारदा ने। बीती रात मुंबई में मिस डीवा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें श्वेता के सिर मिस डीवा का ताज सजा। उन्होंने कई हसीनाओं को पछाड़ यह खिताब अपने नाम किया।

    अब श्वेता को मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिली है।

    आइए उनके बारे में विस्तार से जानें।

    मौजूदगी

    कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं श्वेता

    श्वेता चंडीगढ़ से हैं। 16 साल की उम्र में वह मुंबई आ गई थीं। श्वेता न सिर्फ मॉडलिंग, बल्कि डांस करने में भी माहिर हैं। उनकी उम्र 22 साल है। वह 'डांस दीवाने', 'डांस प्लस' और 'DID' ​​सहित कई रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।

    यही नहीं श्वेता ने शो 'झलक दिखला जा' में कोरियोग्राफर के तौर पर भी हिस्सा लिया था।

    फेमिना के मुताबिक, श्वेता ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री ली है।

    दिल की बात

    सुष्मिता हैं श्वेता की सबसे बड़ी प्रेरणा

    एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि उनकी जिंदगी का सबसे गर्व भरा पल वो था, जब उन्होंने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, मौनी रॉय और माधुरी दीक्षित संग काम किया और उनसे डांस सिखा।

    उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित सुष्मिता सेन ने किया है। श्वेता का मानना है कि हर लड़की को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी शिक्षा और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। एक सुरक्षित संसार के लिए लड़कियों को मजबूत बनाना जरूरी है।

    लोकप्रियता

    सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं श्वेता

    श्वेता को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्हें हाल ही में जाने-माने गायक जुबिन नौटियाल और तुलसी कुमार के गाने 'मस्त आंखें' के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था।

    मिस डीवा यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता में सवाल-जवाब के दौरान जब श्वेता से उनके जीवन के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने झट से अपनी मां का नाम लिया।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता की परवरिश अकेले उनकी मां ने की है।

    जानकारी

    कब और कहां होगी इस साल की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता?

    हर साल की तरह इस साल भी मिस यूनिवर्स 2023 का आगाज होने जा रहा है। यह इसका 72वां संस्करण होगा। ये प्रतियोगिता 18 नवंबर को अमेरिका के अल साल्वाडोर में आयोजित होगी।

    प्रतिस्पर्धा के लिए 54 देशों की सुंदरियों का चयन किया गया है। खास बात यह है कि 66 सालों में ऐसा पहली बार होगा, जब इस प्रतियोगिता में शादीशुदा महिलाएं और माएं भी भाग ले सकेंगी।

    यह नियम इसी साल लाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस यूनिवर्स

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मिस यूनिवर्स

    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? दक्षिण अफ्रीका
    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता बॉलीवुड समाचार
    मेक्सिको सुंदरी एंड्रिया मेजा बनीं 'मिस यूनिवर्स 2020', टॉप फाइव पर भारत की एडलिन कैसलिनो सौंदर्य प्रतियोगिता
    मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं? हरनाज संधू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025