Loading...
'मिसमैच्ड सीजन 4' का खत्म होगा इंतजार, रिलीज को लेकर आ गया ये अपडेट
'मिसमैच्ड सीजन 4' की रिलीज का जल्द खत्म होगा इंतजार

'मिसमैच्ड सीजन 4' का खत्म होगा इंतजार, रिलीज को लेकर आ गया ये अपडेट

Nov 26, 2026
06:10 pm

क्या है खबर?

रोहित सराफ और प्राजक्ता कोहली की चर्चित वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' अपने चौथे सीजन के साथ तैयार है। यह कहानी अब अपने अंतिम अध्याय की तरफ बढ़ रही है, और इसकी शुरुआत तीसरे सीजन के अंत से होगी। दर्शक चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो लगता है कि अब जल्द ही खत्म होने वाला है। खबर है कि निर्माता वैलेंटाइन सप्ताह के आसपास 'मिसमैच्ड सीजन 4' को लाने की तैयारी कर रहे हैं।

योजना

अगले साल रिलीज के लिए तैयार है सीरीज

वैरायटी इंडिया के अनुसार, 'मिसमैच्ड' का चौथा और आखिरी सीजन 2027 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए निर्माताओं की नजर वैलेंटाइन सप्ताह पर है।

हालांकि, निर्माताओं की तरफ से रिलीज की तय तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन इस रोमांटिक प्रेम कहानी को प्यार के महीने में लाना दर्शकों के लिए शानदार पल होगा।

यह अंतिम अध्याय सीरीज की पसंदीदा जोड़ी डिंपल आहूजा और ऋषि सिंह शेखावत की प्रेम कहानी को आखिरी पड़ाव पर ले जाएगी।

रिलीज

कहां होगा 'मिसमैच्ड 4' का प्रीमियर

'मिसमैच्ड' के पिछले 3 सीजन नेटफ्लिक्स पर आए थे, और अगला सीजन भी इसी प्लेटफॉर्म पर आएगा।

संध्या मेनन के 2017 के उपन्यास 'व्हेन डिंपल मेट ऋषि' पर आधारित यह ड्रामा 2020 से दर्शकों के दिलों में अपनी एक लोकप्रियता बनाए रखे हुआ है।

यह कहानी प्यार को लेकर पारंपरिक सोच रखने वाले युवा जोड़े के बीच बदलते समीकरणों, दोस्ती और अनिश्चितताओं को बड़ी खूबसूरती के साथ पेश करती है।

इसमें रणविजय सिंह, विद्या मालवड़े और एहसास चन्ना भी हैं।

ADVERTISEMENT