मिर्जापुर का भौकाल अब सिनेमाघरों में, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?
'मिर्जापुर' अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से निकलकर इस सितंबर 'मिर्जापुर- द मूवी' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
फिल्म में अली फजल एक बार फिर अपने जाने-पहचाने किरदार गुड्डू भैया के तौर पर दिखाई देंगे।
उनके साथ पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु जैसे पुराने चेहरे तो होंगे ही, वहीं रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे नए कलाकार भी इस कहानी में जुड़ेंगे।
अली ने 'मिर्जापुर' फिल्म को 'बड़ा प्रयोग' बताया
अली ने फिल्म को एक बड़ा प्रयोग बताया है, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि दर्शकों को 'मिर्जापुर' का वही चिर-परिचित अंदाज मिलेगा, साथ ही कुछ नयापन भी देखने को मिलेगा।
गुरमीत सिंह ने इसे निर्देशित किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है। फिल्म के टीजर से ही पता चलता है कि इसमें जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।
उम्मीद की जा रही है कि इसमें भी वही दमदार एनर्जी देखने को मिलेगी जिसने सीरीज को सुपरहिट बनाया था। आपको बता दें ये फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।