'मिर्जापुर: द मूवी' का OTT पर हुआ प्रीमियर, जानिए कहां दिखेगा मुन्ना-गुड्डू का भौकाल
क्या है खबर?
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने एक्सटेंडेड कट के साथ OTT पर दस्तक दे दी है। 3 सीरीज के जरिए अपार सफलता प्राप्त करने के बाद, निर्माताओं ने मिर्जापुर की कहानी को फिल्म का रूप दिया और इसे 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया। इसने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में करीब 339 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म अब दर्शकों के लिए OTT पर उपलब्ध है।
प्रीमियर
इस OTT पर देखें 'मिर्जापुर: द मूवी'
'मिर्जापुर: द मूवी' का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ है, जहां सीरीज के तीनों सीजन भी मौजूद हैं।
फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस एक्शन क्राइम-ड्रामा की कहानी पूर्वांचल की गद्दी और सियासत की लड़ाई के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
फिल्म में दिव्येंदु अपने किरदार 'मुन्ना भैया' और अली 'गुड्डू पंडित' के रूप में भौकाल मचाते नजर आए हैं। उनके साथ 'बबलू पंडित' बनकर जितेंद्र कुमार मौजूद हैं। रवि किशन भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Bhaukaal aa chuka hai 🔥#MirzapurTheMovieOnPrime, Watch Now https://t.co/RScarvTmkt#AliFazal @TripathiiPankaj @divyenndu #JitendraKumar @ravikishann @nowitsabhi @RasikaDugal @battatawada @ShriyaP @HarshitaGaur12 pic.twitter.com/Ys7qaxsISw
— prime video IN (@PrimeVideoIN) October 29, 2026