'मिर्जापुर: द मूवी' के पहले गाने '2 नंबरी' से इस हरियाणवी गायक ने की बॉलीवुड में धांसू शुरुआत
'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना '2 नंबरी' अब रिलीज हो गया है। हरियाणवी कलाकार धंडा न्योलीवाला ने इसी गाने से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है।
इसी गाने के साथ एक्सेल म्यूजिक ने अपने नए लेबल की भी शुरुआत की है। यह गाना 'मिर्जापुर' के उसी कच्चे और दमदार अंदाज को सामने लाता है, जिसके लिए यह सीरीज जानी जाती है और जो दर्शकों को खूब पसंद आता है।
'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को होगी रिलीज
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म, हिट वेब सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाएगी। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु अपने पुराने और चहेते किरदारों- गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया के रूप में वापसी कर रहे हैं।
इनके साथ ही, जितेंद्र कुमार और रसिका दुगल भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'मिर्जापुर: द मूवी' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।