'मिर्जापुर: द मूवी' की बुकिंग ने उड़ाए होश, पहले ही दिन इतने करोड़ बटोरने की उम्मीद
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग आखिरकार शुरू हो गई है। इसकी टिकटें 149 से मिल रही हैं।
नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में नाइट शो की टिकट 1,800 तक की है। यह फिल्म अमेजन प्राइम की मशहूर सीरीज को सिनेमाघरों तक ला रही है, उम्मीद है कि यह पुराने फैंस और नए दर्शकों, दोनों को खींचेगी।
'मिर्जापुर: द मूवी' से पहले दिन 15-20 करोड़ की उम्मीद
ट्रेड विशेषज्ञों को उम्मीद है कि फिल्म शानदार ओपनिंग करेगी। अगर एडवान्स बुकिंग की यही रफ्तार बनी रही, तो यह पहले दिन करीब 15-20 करोड़ कमा सकती है।
इसकी कहानी सीजन 1 के छठे एपिसोड से शुरू होती है। इसमें अली फजल गुड्डू भैया के किरदार में फिर से दिखेंगे, जो पूर्वांचल में सत्ता के पीछे भागते नजर आएंगे।
निर्देशक गुरमीत सिंह ने पंकज त्रिपाठी और श्वेता त्रिपाठी जैसे पसंदीदा कलाकारों को फिर से एक साथ पर्दे पर उतारा है। इनके साथ रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे नए चेहरे भी फिल्म में दिखेंगे।
अली ने दर्शकों को सलाह दी है कि अगर वे फिल्म की पूरी कहानी समझना चाहते हैं, तो पहले सीजन के एपिसोड 1 से 6 जरूर देख लें।
सिनेमाघरों में मिर्जापुर का वही जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा, लेकिन अब यह बड़े पर्दे पर और भी बड़ा और बोल्ड अंदाज में सामने आएगा।