माइली साइरस ने छोड़ा अपना उपनाम, पेश किया 'बेस परसुएड्स' गाना
माइली साइरस ने अपने आने वाले 10वें स्टूडियो एल्बम का पहला गाना 'बेस परसुएड्स' रिलीज कर दिया है।
इसके साथ ही, मेंर्ट अलास के निर्देशन में बना इसका म्यूजिक वीडियो भी सामने आ गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए बस इतना लिखा, 'बेस परसुएड्स। यह सिंगल अब हर जगह उपलब्ध है।'
माइली ने अपना उपनाम छोड़ दिया
'बेस परसुएड्स' में रेट्रो सिंथ और डांस-पॉप एनर्जी का गजब का संगम है। यह गाना बताता है कि कैसे टेक्नोलोजी हमारी जिंदगी को प्रभावित करती है और हमें थोड़ी देर के लिए डिजिटल दुनिया से कटकर असली दुनिया में लौटने का इशारा करता है।
इस गाने के रिलीज होने के साथ ही माइली के करियर में एक नया दौर शुरू हुआ है, उन्होंने अब ऑनलाइन अपना उपनाम छोड़ दिया है और अब सिर्फ 'माइली' नाम से जानी जाएंगी।
यह उनके निजी जीवन में किसी बदलाव से ज्यादा, उनकी प्रोफेशनल पहचान में एक बड़ा बदलाव है।