NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फोर्ब्स की 30 साल से कम उम्र के प्रभावशाली युवाओं की लिस्ट में शामिल जन्नत जुबैर
    अगली खबर
    फोर्ब्स की 30 साल से कम उम्र के प्रभावशाली युवाओं की लिस्ट में शामिल जन्नत जुबैर
    फोर्ब्स की अंडर 30 एशिया लिस्ट में शामिल जन्नत जुबैर

    फोर्ब्स की 30 साल से कम उम्र के प्रभावशाली युवाओं की लिस्ट में शामिल जन्नत जुबैर

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 09, 2022
    03:15 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का नतीजा है कि वह इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

    अब उन्होंने फोर्ब्स की अंडर 30 एशिया लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। खुद जन्नत ने यह जानकारी दी है। इसके चलते उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। जन्नत ने इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    आभार

    जन्नत ने किया फोर्ब्स का शुक्रिया

    फोर्ब्स इंडिया ने 2022 की 30 अंडर-30 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के युवाओं को जगह दी गई है, जो बिजनेस, स्टार्ट अप, कला और खेल की दुनिया में तहलका मचा रहे हैं। खास बात है कि जन्नत को इसमें जगह मिली है।

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोर्ब्स से अपना एक पोस्टर शेयर कर लिखा, 'यह टीनेज की मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसके लिए फोर्ब्स का बहुत-बहुत शुक्रिया।'

    लोकप्रियता

    इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ हुए जन्नत के फॉलोअर्स

    सोशल मीडिया पर जन्नत बेहद सक्रिय रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और डांस वीडियो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 4 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है।

    यह जानकारी भी पिछले दिनों जन्नत ने अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थी। इस सफलता का जश्न मनाने के लिए 20 वर्षीय जन्नत अपने परिवार के साथ दुबई गई थीं।

    उन्होंने अपने माता-पिता और भाई के साथ केक काटते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।

    सूची

    फोर्ब्स हर साल जारी करती है अंडर 30 लिस्ट

    फोर्ब्स पत्रिका हर साल अंडर 30 एशिया लिस्ट जारी करती है, जिसमें 30 साल से कम उम्र की दमदार शख्सियतों को जगह मिलती है। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक इस बार इस लिस्ट में एक तिहाई महिलाएं हैं।

    अब तक इन युवाओं ने 2 हजार 800 करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड जुटाए है। पांच युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है।

    2022 की इस लिस्ट में उद्यमियों, पेशेवरों, डिजाइनरों, प्रभावशाली लोगों और खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

    लोकप्रिय

    किसी परिचय की मोहताज नहीं जन्नत

    जन्नत एक जानी-मानी टीवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2010 में धारावाहिक 'दिल मिल गए' से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें लोकप्रियता धारावाहिक 'काशी: अब ना रहे तेरा कागज कोरा' और 'फुलवा' से मिली।

    इसके बाद उन्हें भारत के 'वीर पुत्र- महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' जैसे धारावाहिकों में भी देखा गया।

    आखिरी बार जन्नत को 2018 में फिल्म 'हिचकी' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नताशा नाम की एक छात्रा की भूमिका निभाई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    जन्नत जुबैर की मां नाजनीन रहमानी भी टीवी एक्ट्रेस हैं। उनके छोटे भाई अयान भी एक लोकप्रिय बाल कलाकार हैं। जन्नत कई म्यूजिक वीडियो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। पिछले साल उन्हें ईशान खान संग म्यूजिक वीडियो 'वल्ला वल्ला' में देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फोर्ब्स
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    फोर्ब्स

    7 साल के रेयान ने एक साल में यूट्यूब से कमाए Rs. 155 करोड़ यूट्यूब
    कमाई के मामले में सलमान खान पहले स्थान पर, अभिनेत्रियों में ये हैं टॉप पर बॉलीवुड समाचार
    फ़ोर्ब्स इंडिया ने जारी की भारत के अमीरों की लिस्ट, शीर्ष पर मुकेश अंबानी बरकरार भारत की खबरें
    फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण 34वें स्थान पर जर्मनी

    सोशल मीडिया

    यूट्यूब में आएगा स्मार्ट डाउनलोड्स फीचर, हर हफ्ते डाउनलोड हो जाएंगे 20 वीडियोज यूट्यूब
    बदलेगा इंस्टाग्राम स्टोरीज देखने का तरीका, स्वाइप-अप करने पर दिखेंगी स्टोरीज इंस्टाग्राम
    महान कथक डांसर बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    'सेक्रेड गेम्स 3' के लिए हो रही कास्टिंग? अनुराग कश्यप ने बताया फर्जी नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025