मीका सिंह ने खरीदी लग्जरी कैडिलैक एस्केलेड SUV, चुकाए पूरे इतने करोड़
मशहूर गायक मिका सिंह ने अपनी गाड़ियों के शानदार कलेक्शन में एक और बेहद खास कैडिलैक एस्केलेड SUV को शामिल किया है।
इस गाड़ी की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दरअसल, कैडिलैक कंपनी भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी गाड़ियां नहीं बेचती है और इसका आयात भी बहुत सीमित संख्या में होता है।
इसलिए सड़क पर इसे देख पाना किसी अजूबे से कम नहीं। इस नई खरीद का खुलासा गायक गुरदीप मेहंदी की एक इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ है, जिसमें उन्होंने इस गाड़ी की डिलीवरी की तस्वीरें साझा की हैं।
गाड़ी में क्या-क्या है खास?
यह एस्केलेड सिर्फ दिखने में ही शानदार नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस में भी दमदार है। इसमें एक 6.2 लीटर V8 इंजन लगा है, जो 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
गाड़ी के अंदर घुसते ही आपको लग्जरी का एहसास होगा, जहां शानदार लेदर सीटें, एक बड़ा घुमावदार OLED डिस्प्ले और लेटेस्ट ड्राइवर-असिस्ट तकनीक देखने को मिलती है।
भारत में इसकी कम उपलब्धता ही इसे एक बेहद खास और अनोखी लग्जरी SUV बनाती है।