'माइकल' की OTT रिलीज की तारीक आई सामने, जानिए कहां देख सकेंगे
बहुचर्चित बायोपिक 'माइकल', जिसमें जाफर जैक्सन ने अपने मशहूर चाचा का किरदार निभाया है, भारत में जियो हॉटस्टार के 'द पीकॉक हब' पर 29 अगस्त को रिलीज होगी।
यह रिलीज माइकल जैक्सन के जन्मदिन के ठीक मौके पर होगी। एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत की पहले ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल फिल्म बन चुकी है।
जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस से कहा है, 'उन स्टेप्स का जश्न मनाइए जिन्होंने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया, उस संगीत को महसूस कीजिए जिसने कई पीढ़ियों को नई पहचान दी और इस सबके पीछे की पूरी यात्रा को देखिए।'
'माइकल' में दिखाई जा रही है माइकल के सफर की कहानी
यह फिल्म माइकल के बचपन से लेकर ग्लोबल आइकन बनने तक के सफर को दर्शाती है। इसमें जाफर ने अपने चाचा के शानदार करियर के कई यादगार पलों को पर्दे पर उतारा है।
आपको फिल्म में निया लॉन्ग, लॉरा हैरियर, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे।
'माइकल' असल में एमजे के उस बड़े प्रभाव को समर्पित एक दिल को छू लेने वाली श्रद्धांजलि है, जो उन्होंने संगीत और पॉप कल्चर पर छोड़ा है।