LOADING...
माइकल जैक्सन का गीत चार्ट पर बोलबाला, फिर बने दुनिया के नंबर-1 कलाकार
माइकल जैक्सन के गानों ने फिर रचा इतिहास

माइकल जैक्सन का गीत चार्ट पर बोलबाला, फिर बने दुनिया के नंबर-1 कलाकार

May 05, 2026
02:56 pm

क्या है खबर?

'किंग ऑफ पॉप' के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन एक बार फिर चर्चा में हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी बायोपिक फिल्म 'माइकल' है, जो 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके जरिए गायक ने अपनी मौत के बाद भी दुनिया का नंबर-1 कलाकार होने का खिताब हासिल कर लिया है। दरअसल फिल्म में मौजूद उनके गानों 'बीट इट', 'बिली जीन' और 'बैड' ने गीत चार्ट कब्जा जमाकर अन्य पॉप सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।

उपलब्धि

माइकल जैक्सन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

डेटा एनालिटिक्स एजेंसी 'क्वोर्ब' हर महीने ग्लोबल डिजिटल आर्टिस्ट रैंकिंग तैयार करती है। इसके तहत प्लेटफॉर्म पर गानों की स्ट्रीमिंग की संख्या के आधार पर गायकों, कलाकारों को रैंक किया जाता है। मई, 2026 की नई रैंकिंग में, माइकल 11,157 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। वह दूसरे नंबर पर मौजूद जस्टिन बीबर (6,877) से लगभग 5 हजार अंकों से आगे हैं। तीसरे नंबर पर BTS (4,397), चौथे नंबर पर बैड बनी (4,085) और 5वें पर टेलर स्विफ्ट (3,136) हैं।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

माइकल जैक्सन के गानों का इन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दबदबा

माइकल के गानों का क्रेज लोगों में इस कदर बढ़ा है कि वह एप्पल म्यूजिक, आईट्यून्स, यूट्यूब, शाजम और डीजर पर शानदार अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। सिर्फ स्पॉटिफाई पर वह 2,620 अंकों के साथ मौजूद हैं, जबकि जस्टिन 2,995 अंकों के साथ बने हुए हैं। बता दें, ग्लोबल डिजिटल आर्टिस्ट रैंकिंग दुनियाभर से कलाकारों को उनके गानों को प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले मासिक प्ले की संख्या के आधार पर रैंक करती है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अन्य कलाकारों की रैंकिंग

Advertisement