LOADING...
'माइकल' बनी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक, 'बोहेमियन रैप्सोडी' को चटाई धूल
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने रचा इतिहास

'माइकल' बनी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक, 'बोहेमियन रैप्सोडी' को चटाई धूल

Jun 13, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई करते हुए 'बोहेमियन रैप्सोडी' का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक बन गई है। फिल्म को मिल रहे इस जबरदस्त रिस्पॉन्स ने पूरी दुनिया के सिनेमाप्रेमियों को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बारे में।

रिकॉर्ड

'बोहेमियन रैप्सोडी' का रिकॉर्ड टूटा

'माइकल' ने बॉक्स ऑफिस पर 'बोहेमियन रैप्सोडी' को आधिकारिक तौर पर पीछे छोड़ दिया है और दुनियाभर में लगभग 8,663 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई के साथ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक बन गई है। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेडी मर्करी और क्वीन बैंड के बनने पर आधारित ऑस्कर विजेता बायोपिक 'बोहेमियन रैप्सोडी' ने अपने पूरे सफर में दुनियाभर से कुल 8,655 करोड़ रुपये कमाए थे।

पसंद

समीक्षकों को नहीं भायी, पर जनता ने सिर-आंखों पर बिठाया

बता दें कि जब 'माइकल' पहली बार अमेरिका के सिनेमाघरों में आई थी तो ये समीक्षकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी और इसे 'रॉटेन टोमेटोज' पर महज 38 प्रतिशत रेटिंग ही मिली। हालांकि, दर्शकों की पसंद बताने वाले इसी वेबसाइट के 'पॉपकॉर्नमीटर' ने एक बिल्कुल अलग ही कहानी बयां की, जहां इस फिल्म ने अपनी शुरुआत में ही दर्शकों से 94 प्रतिशत की शानदार रेटिंग हासिल एक बिल्कुल अलग ही कहानी बयां कर दी।

Advertisement

भूमिका

भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया माइकल जैक्सन का किरदार

दर्शकों के इस जबरदस्त प्यार और दीवानगी की एक बड़ी वजह फिल्म के हीरो भी हैं। दरअसल, इस फिल्म में 'किंग ऑफ पॉप' का किरदार किसी बाहरी अभिनेता ने नहीं, बल्कि खुद माइकल जैक्सन के सगे भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है। 29 वर्षीय जाफर, माइकल के भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं। जाफर ने फिल्म में माइकल जैक्सन के किशोरावस्था से लेकर उनके वयस्क होने तक के पूरे सफर को पर्दे पर बेहद संजीदगी से उतारा है।

Advertisement