LOADING...
मेट गाला में हंगामा, आखिर क्यों छोड़ी गईं पेशाब से भरी सैकड़ों बोतलें? जानिए पूरी सच्चाई
फैशन की सबसे बड़ी रात मेट गाला में बवाल

मेट गाला में हंगामा, आखिर क्यों छोड़ी गईं पेशाब से भरी सैकड़ों बोतलें? जानिए पूरी सच्चाई

May 06, 2026
02:47 pm

क्या है खबर?

मेट गाला के शुरू होने से ठीक पहले जब म्यूजियम का स्टाफ वेन्यू अंदर पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हर तरफ पेशाब से भरी सैकड़ों बोतलें छिपी हुई थीं, लेकिन सवाल ये है कि आखिर फैशन की इस सबसे बड़ी रात में ऐसी अजीब हरकत क्यों की गई? आखिर क्यों दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में शुमार जेफ बेजोस को इस अजीबोगरीब विरोध का सामना करना पड़ा? क्या है इसके पीछे की सच्चाई, आइए जानते हैं।

विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों के गुस्से के पीछे थी ये बड़ी वजह

मेट गाला 2026 के मुख्य स्पॉन्सर जेफ बेजोस को इस बार विरोध का सामना करना पड़ा। 'एवरीवन हेट्स एलन' नाम के एक ग्रुप ने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के अंदर पेशाब की सैकड़ों बोतलें फैला दीं, जिन पर जेफ बेजोस का चेहरा छपा था। ये विरोध अमेजन कर्मचारियों के साथ खराब बर्ताव और टॉयलेट ब्रेक न मिलने के आरोपों के खिलाफ था। न्यूयॉर्क में कई जगहों पर बेजोस के बहिष्कार के पोस्टर और 'एंटी-मेट' रनवे के साथ प्रदर्शन किया गया।

ट्विटर पोस्ट

मेट गाला में हंगामा

Advertisement

गुस्सा

ग्रुप ने बताया आखिर क्यों छोड़ी गईं सैकड़ों बोतलें।

मेट गाला में मचे हंगामे के बीच, विरोध करने वाले ग्रुप ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना की सच्चाई बयां की है। ग्रुप ने जेफ बेजोस के चेहरे वाली बोतलों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ये विरोध उन गंभीर आरोपों को उजागर करने के लिए है, जिनके अनुसार अमेजन के गोदामों में काम करने वाले कर्मचारियों को टॉयलेट ब्रेक नहीं दिया जाता और वे बोतलों में पेशाब करने पर मजबूर होते हैं।

Advertisement

प्रदर्शन

अमेजन कर्मचारियों के हक में उठी आवाज

ग्रुप ने तीखा तंज कसते हुए सोश्ल मीडिया पर लिखा, 'जेफ बेजोस को इवेंट का सह-अध्यक्ष बनाकर मेट म्यूजियम जनता का मजाक उड़ा रहा है।' हालांकि, बाद में ग्रुप ने सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि इन बोतलों में असली पेशाब नहीं, बल्कि पानी और पीला रंग भरा गया था। उनका मकसद गंदगी फैलाना नहीं, बल्कि एक कड़ा संदेश देना था कि दुनिया के सबसे अमीर इंसान के साम्राज्य के पीछे की हकीकत क्या है।

विरोध

न्यूयॉर्क की सड़कों से जेफ बेजोस के पेंटहाउस तक गूंजा विरोध

न्यूयॉर्क में जेफ और उनकी पत्नी को मेट गाला का 'गेस्ट ऑफ ऑनर' बनाए जाने पर प्रदर्शनकारी भड़क उठे। शहर में विरोध की लहर देखी गई, जहां सबवे ट्रेनों से लेकर इमारतों की दीवारों और बेजोस के मैडिसन स्क्वायर स्थित पेंटहाउस पर भी बहिष्कार के संदेश लिखे गए। प्रदर्शनकारियों ने पेंटहाउस की दीवार पर एक 72 वर्षीय अमेजन कर्मचारी का वीडियो प्रोजेक्ट किया और लिखा, 'अगर आप मेट गाला खरीद सकते हैं तो आप अधिक टैक्स भी भर सकते हैं।'

Advertisement