मेलबर्न में लगा भारतीय सिनेमा का महाकुंभ, रेखा-रानी को मिला सम्मान, जानिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री कौन?
मेलबर्न में भारतीय फिल्म फेस्टिवल का 17वां संस्करण हाल ही में संपन्न हो गया। इस दौरान भारतीय सिनेमा के हर पहलू का जश्न मनाया गया।
ऋषभ शेट्टी को उनकी फिल्म 'कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। उन्हें 'लीडरशिप इन सिनेमा' अवार्ड से भी नवाजा गया।
रेखा को 'एक्सीलेंस इन सिनेमा' के लिए सम्मानित किया गया, वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म उद्योग में उनके 30 साल पूरे होने पर एक विशेष सम्मान दिया गया।
मेलबर्न के भारतीय फिल्म फेस्टिवल ने दुलकर और कृति को किया सम्मानित
फिल्म 'कांटा' के लिए दुलकर सलमान और 'फुल प्लेट' के लिए कृति कुल्हारी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
'लोकाह चैप्टर 1: चंद्र' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अपने नाम किया, जबकि 'नॉट अ हीरो' और 'किक्करन दे फुल' जैसी इंडी फिल्मों को भी खास सराहना मिली।
सीरीज कैटेगरी में 'मटका किंग' के लिए विजय वर्मा और 'दिल्ली क्राइम 3' के लिए रसिका दुग्गल ने अपने शानदार अभिनय के लिए पुरस्कार हासिल किए।
'फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2' को सर्वश्रेष्ठ सीरीज चुना गया। यह फेस्टिवल स्थापित सितारों और नई, उभरती प्रतिभाओं का संगम रहा, जो सिनेमा में विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।