मेघना गुलजार की 'दायरा' में करीना-पृथ्वीराज साथ आएंगे नजर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
मनोरंजन
मेघना गुलजार की नई फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार साथ पुलिस अफसरों का किरदार निभाते दिखेंगे।
यह फिल्म असली घटनाओं से प्रेरित है, जो अपराध, इंसाफ और सजा के अलग-अलग पहलुओं को खंगालती है। इसकी पटकथा भी खुद मेघना ने लिखी है।
कौन करेग 'दायरा' का निर्माण?
फिल्म 'दायरा' इस बात पर रोशनी डालती है कि कानून और इंसाफ हमेशा एक ही सिक्के के 2 पहलू नहीं होते।
मेघना अपनी फिल्मों में ऐसे संवेदनशील विषयों को पहले भी कई बार उठा चुकी हैं। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने इस फिल्म का निर्माण किया है।
'तलवार' और 'राजी' के बाद, जंगली पिक्चर्स के साथ मेघना की यह तीसरी फिल्म है, जो दर्शक समाज से जुड़े गहरे सवाल उठाने वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म एक बेहतरीन अनुभव साबित हो सकती है।