Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं?
मनोरंजन

भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं?

भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं?
लेखन नेहा शर्मा
Dec 14, 2021, 10:48 am 5 मिनट में पढ़ें
भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं?
भारत से मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वालीं हसीनाएं

मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना कोई आसान काम नहीं। इसके पीछे कई महीनों और कई सालों की मेहनत होती है। यह महज खूबसूरती का खेल नहीं, बल्कि एक ब्यूटी क्वीन की पूरी मेहनत सफल तभी होती है, जब वह ब्यूटी पेजेंट में पूछ गए सभी सवालों के लाजवाब जवाब दें। आज आपको मिलवाते हैं, भारत से मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वालीं उन हसीनाओं से, जिन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीत दुनिया मुट्ठी में कर ली।

मिस वर्ल्ड #1
रीता फारिया

रीता फारिया ने भारत से पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया था। 90 के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो धमाल मचाया था, उसकी शुरूआत 1966 में मुंबई की 21 वर्षीय रीता फारिया ने की थी। खिताब जीतने के एक साल बाद रीता ने मॉडलिंग को अलविदा कह दिया था। वह अपने पति डेविड पॉवेल संग डबलिन में रहती हैं। उनके दो बेटे और पांच पोते-पोतियां हैं।

मिस वर्ल्ड #2
ऐश्वर्या राय बच्चन

1994 भारत के लिए दोहरी सफलता का साल रहा, क्योंकि इसी साल 21 वर्षीय ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। यह दूसरा मौका था, जब कोई भारतीय सुंदरी मिस वर्ल्ड बनी थी। 86 देशों की सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था। दक्षिण अफ्रीका के शहर सन सिटी में यह प्रतियोगिता हुई थी। ऐश्वर्या ने पूरे आत्मविश्वास के साथ यह खिताब अपने नाम किया और फिर फिल्मों में एंट्री की। ऐश फिलहाल बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

मिस वर्ल्ड #3
डायना हेडन

1997 में विक्टोरिया शहर में हुई प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का ताज डायना हेडन के सिर पर सजा था। डायना मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। उन्होंने मॉडलिंग के बाद कुछेक फिल्मों में काम किया, लेकिन यहां उनका जादू नहीं चला। 2013 में डायना ने कॉलिन डिक से शादी की। 2016 में उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। 2018 में डायना के जुड़वां बच्चे हुए। फिलहाल वह सेलेब्रिटी गेस्ट लेक्चरर के रूप में काम कर रही हैं।

मिस वर्ल्ड #4
युक्ता मुखी

युक्ता मुखी 1999 में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता थीं और वह भारत की चौथी मिस वर्ल्ड थीं। युक्ता ने मॉडलिंग के बाद अभिनय जगत में पारी खेली, लेकिन वह चकौचौंध की दुनिया में कहीं खो सी गईं। 2008 में युक्ता ने न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की। उनका एक बेटा भी हुआ। हलांकि, 2014 में उनका तलाक हो गया। युक्ता अपने बेटे के साथ रहती हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'गुड न्यूज' में देखा गया था।

मिस वर्ल्ड #5
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने 30 नवंबर, 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया था। लंदन में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था। प्रियंका का मुकाबला दुनिया की 95 सुंदरियों से था। उन्होंने 18 साल की उम्र में यह खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद प्रियंका के लिए बॉलीवुड का रास्ता खुल गया और आज आलम यह है कि वह एक इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है।

मिस वर्ल्ड #6
मानुषी छिल्लर

17 साल के लंबे इंतजार के बाद हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने एक बेहतरीन जवाब देकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मानुषी ने 2017 में अपने शानदार जवाब से मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। वह भारत के लिए यह ताज पाने वाली छठीं सुंदरी हैं। मानुषी सोशल मीडिया पर तो सक्रिय रहती हैं, साथ ही जल्द फिल्मों में भी आने वाली हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

मिस यूनिवर्स #1
सुष्मिता सेन

18 साल की सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। यह पहला मौका था, जब भारत ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। सुष्मिता ने कहा था कि ताज पहनते हुए उन्हें अहसास हुआ था कि यह मौका बहुत खास है, क्योंकि यह सिर्फ उनकी जीत नहीं थी, बल्कि भारत पहली दफा जीत रहा था। सुष्मिता बॉलीवुड में सक्रिय हैं और हाल ही में वेब सीरीज 'आर्या 2' में नजर आई हैं।

मिस यूनिवर्स #2
लारा दत्ता

2000 में लारा दत्ता फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीतने में कामयाब रही थीं और इसी साल वह मिस यूनिवर्स चुनी गईं। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली वह भारत की दूसरी महिला बनीं, जिसके बाद से लारा की खूबसूरती की कायल पूरी दुनिया हो गई। इसके बाद लारा को बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' से की थी। लारा अब भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।

मिस यूनिवर्स #3
हरनाज संधू

अब 21 साल बाद भारत से चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम किया है। 21 वर्षीय हरनाज अभी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। हरनाज दो पंजाबी फिल्मों 'यारा दिया पू बरन' और 'बाई जी कुट्टंग' में एक्टिंग भी कर चुकी हैं। उनकी ये फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। हरनाज 'मिस डीवा यूनिवर्स 2021' और 'मिस चंडीगढ़' समेत कई खिताब जीत चुकी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
ऐश्वर्या राय
मिस वर्ल्ड
मिस यूनिवर्स
सुष्मिता सेन
हरनाज संधू
ताज़ा खबरें
स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं वीगन डाइट से जुड़ी ये गलतियां
स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं वीगन डाइट से जुड़ी ये गलतियां लाइफस्टाइल
GT बनाम PBKS: रबाडा और धवन की बदौलत जीता पंजाब, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
GT बनाम PBKS: रबाडा और धवन की बदौलत जीता पंजाब, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
IPL 2022: जारी हुआ प्ले-ऑफ का कार्यक्रम, पुणे में खेली जाएगी विमेंस टी-20 चैलेंज
IPL 2022: जारी हुआ प्ले-ऑफ का कार्यक्रम, पुणे में खेली जाएगी विमेंस टी-20 चैलेंज खेलकूद
ध्यान दें SBI ग्राहक, भूलकर भी ऐसे लिंक पर न करें क्लिक
ध्यान दें SBI ग्राहक, भूलकर भी ऐसे लिंक पर न करें क्लिक बिज़नेस
भारत में शुरू हुई जीप मेरिडियन की बुकिंग, ऑफ-रोडिंग फीचर्स के साथ जून में होगी लॉन्च
भारत में शुरू हुई जीप मेरिडियन की बुकिंग, ऑफ-रोडिंग फीचर्स के साथ जून में होगी लॉन्च ऑटो
ऐश्वर्या राय
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी मनोरंजन
सोमी अली ने साधा सलमान पर निशाना, दी पर्दाफाश करने की धमकी
सोमी अली ने साधा सलमान पर निशाना, दी पर्दाफाश करने की धमकी मनोरंजन
प्रदीप सरकार ने ऐश्वर्या की फिल्म को ठंडे बस्ते में डाला, पहले बनाएंगे ZEE5 की सीरीज
प्रदीप सरकार ने ऐश्वर्या की फिल्म को ठंडे बस्ते में डाला, पहले बनाएंगे ZEE5 की सीरीज मनोरंजन
ऐश्वर्या की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए अभिनेत्री का लुक
ऐश्वर्या की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए अभिनेत्री का लुक मनोरंजन
'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी
'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी मनोरंजन
और खबरें
मिस वर्ल्ड
पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब
पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब मनोरंजन
मिस वर्ल्ड 2021: भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं मानसा वाराणसी कौन हैं?
मिस वर्ल्ड 2021: भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं मानसा वाराणसी कौन हैं? मनोरंजन
मिस वर्ल्ड 2021 हुआ रद्द, मिस इंडिया मानसा वाराणसी समेत 17 लोेग कोरोना संक्रमित
मिस वर्ल्ड 2021 हुआ रद्द, मिस इंडिया मानसा वाराणसी समेत 17 लोेग कोरोना संक्रमित मनोरंजन
काैन हैं नई मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह और भारत से क्या है इनका कनेक्शन?
काैन हैं नई मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह और भारत से क्या है इनका कनेक्शन? मनोरंजन
कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब?
कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? मनोरंजन
और खबरें
मिस यूनिवर्स
प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू मनोरंजन
इस अभिनेता के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
इस अभिनेता के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? इस ट्रांसवुमन ने तैयार किया था मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज का गाउन
क्या आप जानते हैं? इस ट्रांसवुमन ने तैयार किया था मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज का गाउन मनोरंजन
मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली 21 साल की हरनाज संधू कौन हैं?
मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली 21 साल की हरनाज संधू कौन हैं? मनोरंजन
मिस यूनिवर्स 2021: भारत ने 21 साल बाद जीता खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज
मिस यूनिवर्स 2021: भारत ने 21 साल बाद जीता खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज मनोरंजन
और खबरें
सुष्मिता सेन
क्या सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल लेंगे कंगना के शो में हिस्सा?
क्या सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल लेंगे कंगना के शो में हिस्सा? मनोरंजन
सुष्मिता सेन नहीं, रवीना टंडन थीं 'आर्या' के लिए पहली पसंद
सुष्मिता सेन नहीं, रवीना टंडन थीं 'आर्या' के लिए पहली पसंद मनोरंजन
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप, अभिनेत्री बोलीं- रिश्ता बहुत पहले टूट गया था
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप, अभिनेत्री बोलीं- रिश्ता बहुत पहले टूट गया था मनोरंजन
'आर्या 2' का ट्रेलर रिलीज, शेरनी बनकर लौटीं सुष्मिता सेन
'आर्या 2' का ट्रेलर रिलीज, शेरनी बनकर लौटीं सुष्मिता सेन मनोरंजन
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स, 2021: अवॉर्ड जीतने से चूके नवाजुद्दीन और वीर दास, 'आर्या' भी खाली हाथ
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स, 2021: अवॉर्ड जीतने से चूके नवाजुद्दीन और वीर दास, 'आर्या' भी खाली हाथ मनोरंजन
और खबरें
हरनाज संधू
मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं?
मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022