मेधा राणा 'सनकी' में अहान शेट्टी के साथ करेंगी रोमांस, जल्द जारी होगा पहला लुक
मनोरंजन
मेधा राणा और अहान शेट्टी एक बार फिर साथ आ रहे हैं। ये दोनों टिनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही एक्शन से भरपूर रोमांटिक फिल्म 'सनकी' में नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग इन दिनों भोपाल में चल रही है और जल्द ही 'सनकी' का पहला लुक भी जारी होगा।
मेधा ने पटकथा की वजह से चुनी 'सनकी'
'बॉर्डर 2' के बाद मेधा ने 'सनकी' को सोच-समझकर चुना है। उन्हें इसकी पटकथा काफी पसंद आई है।
अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए वह पिछले 2 महीनों से वर्कशॉप में कड़ी मेहनत कर रही हैं। देसाई, जो 'रुस्तम' और 'मिशन रानीगंज' जैसी फिल्में बना चुके हैं, इस फिल्म में एक्शन और रोमांस का शानदार मेल दिखाना चाहते हैं।
फिल्म में राणा और शेट्टी मुख्य किरदारों में हैं।