Loading...
एमसी स्टैन बने बिग बॉस 16 के विजेता, शिव ठाकरे रहे रनर-अप 
'बिग बॉस 16' के विजेता की हुई घोषणा (तस्वीर:ट्विटर/@ColorsTV)

एमसी स्टैन बने बिग बॉस 16 के विजेता, शिव ठाकरे रहे रनर-अप 

Feb 13, 2023
12:45 am

क्या है खबर?

एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विजेता बन गए हैं। शो में 19 सप्ताह सफलतापूर्वक बिताने के बाद स्टैन ने यह सीजन अपने नाम कर लिया। उन्होंने बिग बॉस की ट्रोफी के साथ ही 31.8 लाख रुपये की राशि, ग्रैंड i10 निओस अपने नाम की। जबरदस्त सस्पेंस बनाने के बाद सलमान खान ने स्टैन का नाम विजेता के रूप में घोषित किया। शिव ठाकरे पहले रनर-अप रहे। खास बात यह है कि दोनों घर में बनी मंडली के सदस्य हैं।

सफर

बिग बॉस में ऐसा रहा स्टैन का सफर

फिनाले के कुछ दिन पहले ही स्टैन के प्रशंसक उनके लिए मुंबई की सड़कों पर इकट्ठा हुए थे और नारे लगाते देखे गए थे। 'बिग बॉस' के इतिहास में अब तक किसी प्रतियोगी के लिए ऐसा नहीं हुआ है।

'बिग बॉस 16' में आए लगभग हर सेलेब्रिटी ने स्टैन की तारीफ की है।

पुणे के रहने वाले स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है। उन्हें 'वाटा' गाने से लोकप्रियता मिली थी। वह रैपर रफ्तार के साथ परफॉर्म कर चुके हैं।

शिव ठाकरे 

रनर अप रहे शिव ठाकरे

शिव एक भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं। वह शो में आने से पहले 'बिग बॉस मराठी 2' के विजेता भी रह चुके हैं।

उनका जन्म 9 सितंबर, 1989 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। 'MTV रोडीज' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। शिव के पिता एक पान की दुकान चलाते थे। वह अपनी बहनों के साथ मिलकर दूध और अखबार भी बेचा करते थे।

शो के फिनाले में शिव के माता-पिता भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

फाइनलिस्ट

ये थे टॉप-5 फाइनलिस्ट

शो में सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए आखिर में पांच सदस्यों ने बिग बॉस के फिनाले में अपनी जगह बनाई थी। शो में स्टैन के अलावा शालीन भनोट, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे टॉप-5 में पहुंचे थे।

फिनाले में शालीन पांचवे और अर्चना चौथे स्थान पर रहीं।

अर्चना को उनके मुंहफट अंदाज के लिए लोगों ने खूब पसंद किया।

शालीन, टीना दत्ता से तकरार और चिकन के लिए अपनी मांग की वजह से पूरे सीजन चर्चा में रहे।

ADVERTISEMENT

फिनाले

आखिरी परीक्षा से पहले दही-शक्कर खिलाने पहुंची सबकी मां

बिग बॉस 16 के फिनाले में घर के सारे पूर्व कंटेस्टेंट इकट्ठा हुए।

अब्दु रोजिक और साजिद खान ने मंडली के साथ खास प्रस्तुति दी।

वहीं प्रियंका और अंकित ने साथ में डांस किया।

इन प्रतियोगियों की आखिरी परीक्षा से पहले सभी की मां उन्हें दही-शक्कर खिलाने घर में पहुंचीं। अपनी मां को घर में देखकर सभी दंग रह गए।

शो खत्म होने से पहले एक बार 'बिग बॉस' के पूरे घर की झलक भी दिखाई गई।

गदर 2

फिनाले में पहुंचे 'गदर' के तारा सिंह और सकीना

'बिग बॉस' के ग्रैंड फिनाले में सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का पहला गाना 'नइयो लगदा' रिलीज किया गया।

इसके अलावा सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी फिल्म 'गदर' के सीक्वल का प्रमोशन करने पहुंचे। सलमान ने घोषणा की कि इस बार फिल्म का नाम 'गदर: द कथा कंटीन्यूज' है।

अब्दु मंच पर नन्हे तारा सिंह के रूप में पहुंचे। सनी ने उन्हें 'गदर' के लोकप्रिय डायलॉग सिखाए और टॉप-4 कंटेस्टेंट्स से हैंडपंप भी उखड़वाए।

आकर्षण

ये रहे बिग बॉस 16 का आकर्षण

'बिग बॉस 16' का सफर 1 अक्टूबर, 2022 को शुरू हुआ था। शो शुरू होने से पहले इस बार के सर्कस थीम ने सबका ध्यान आकर्षित किया था।

शो में साजिद खान की एंट्री को लेकर खूब विवाद हुआ। यौन शोषण के एक आरोपी को इतना बड़ा मौका देने के लिए निर्माताओं की खूब आलोचना हुई।

यह सीजन अब्दु रोजिक की वजह से भी चर्चा में रहा। उन्होंने अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

फिनाले की खास झलकियां

ADVERTISEMENT