'सनम तेरी कसम' की हीरोइन मावरा होकेन बनीं मां, घर आया नन्हा राजकुमार, वीडियो वायरल
फिल्म 'सनम तेरी कसम' से भारत में पहचान बनाने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन और उनके पति अमीर गिलानी माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर बेटे ने जन्म लिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम सैयद अजमर हुसैन कमाल गिलानी रखा है। मावरा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे वीडियो के जरिए ये खुशखबरी साझा की। वीडियो में अमीर नवजात बेटे के कान में अजान पढ़ते नजर आ रहे हैं।
पति ने बेटे के कान में पढ़ी अजान
इस दिल को छू लेने वाले वीडियो में मावरा और अमीर गिलानी की जिंदगी के इस खास पल की झलक देखने को मिली। वीडियो में अमीर अपने नवजात बेटे के पास बैठकर उसके कान में अजान पढ़ते नजर आ रहे हैं। दोनाें ने अपने बेटे का नाम सैयद अजमार हुसैन कमाल गिलानी रखा है। उन्होंने प्यार से उसे ‘अजमार’ कहा है, जिसका मतलब शेर होता है। मावरा और अमीर ने अपने बेटे को अपना सबसे अनमोल खजाना और परिवार का गौरव बताया। इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2113620811685007834