मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का भावुक वीडियो, ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद महिलाओं को दी ये अहम सलाह
मास्टरशेफ इंडिया जीतने वाली पंकज भदौरिया ने अपने प्रशंसकों को एक दिल छू लेने वाले वीडियो के जरिए बताया है कि वे ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद अब स्वस्थ हो रही हैं।
इस वीडियो में उन्होंने सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा, 'आप सबने मुझे बहुत प्यार और समर्थन दिया है। आपकी दुआओं की वजह से मैं अब ठीक होने की राह पर हूं। भगवान की कृपा से मेरी सर्जरी बहुत अच्छी तरह से हुई।'
उन्होंने यह भी पुष्टि की कि उनकी सर्जरी सफल रही।
पंकज ने महिलाओं से की यह खास अपील
पंकज ने बताया कि उनका कैंसर एक नियमित जांच के दौरान ही शुरुआती दौर में पकड़ में आ गया था, जिससे उन्हें ठीक होने में काफी मदद मिली।
उन्होंने महिलाओं से अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भारत में हर 20 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है। इसलिए, उन्होंने नियमित रूप से खुद की जांच करने और डाक्टर के पास जाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।