मैरी कॉम की बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व पति ऑनलर ने ठोका आपराधिक मानहानि का केस
क्या है खबर?
ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम इस वक्त रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। इस बीच, खबर है कि उनके पूर्व पति ऑनलर कॉम ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है। बताया जा रहा है कि ओन्लर ने अपनी पूर्व पत्नी पर टीवी और अन्य सार्वजनिक मंचों द्वारा उनके बारे में अपमानजनक और नुकसानदेह बयान दिए जाने का आरोप लगाया है।
मामला
नवंबर में होगी मामले की सुनवाई
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत दर्ज हुआ है। अगली सुनवाई 19 नवंबर, 2026 को होगी।
सूत्र ने कहा, "मैरी द्वारा एक टीवी शो में और बाद में अन्य प्लेटफार्मों पर भी उनके खिलाफ अपमानजनक बयान देने के बाद से ही ओन्लर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे थे।"
उधर, ऑनलर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है। वह आरोपों पर विस्तार से टिप्पणी नहीं करेंगे।
आरोप
जानिए मैरी और ऑनलर के बीच का विवाद
खबरों के अनुसार, मैरी ने ऑनलर के खिलाफ वित्तीय संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि बॉक्सिंग से कमाई उनकी करोड़ों की संपत्ति हड़प ली गई।
दावा था कि उनके नाम पर संपत्ति गिरवी रखी गई, कर्ज लिया गया और बिना इजाजत संपत्ति ऑनलर को दे दी गई। वहीं, ऑनलर इन आरोपों को खारिज करते रहे।
बता दें, मैरी और ऑनलर ने 2023 में तलाक ले लिया था। दोनों के 3 बेटे और एक बेटी है।