Loading...
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पर मैरी कॉम बोलीं- वो कहानी असली नहीं, मेरा संघर्ष उससे बड़ा
मैरी कॉम ने अपने ऊपर बनी बायोपिक की आलोचना की

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पर मैरी कॉम बोलीं- वो कहानी असली नहीं, मेरा संघर्ष उससे बड़ा

Oct 27, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस' के 20वें सीजन से मैरी कॉम का सफर खत्म हो चुका है। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैरी कॉम' (2014) पर बात की जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म मैरी के बॉक्सर बनने से लेकर निंगबो में 2008 की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उनकी जीत को दिखाती है। हालांकि, बॉक्सिंग चैंपियन का मानना है कि यह बायोपिक उनके संघर्ष और कड़ी मेहनत का कुछ हिस्सा दिखाती है।

आलोचना

बायोपिक बनने से खुश नहीं थीं मैरी

स्क्रीन से बातचीत में, मैरी ने कहा कि प्रियंका अभिनीत यह बायोपिक नहीं बननी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, "बायोपिक असली नहीं थी। मुझे लगा कि कहानी के कुछ हिस्से असली नहीं थे। इसमें मेरे संघर्ष और मेहनत का सिर्फ 10 प्रतिशत दिखाया गया है। अगर आप किताब (अनब्रेकेबल: एन ऑटोबायोग्राफी) पढ़ेंगे, तभी आप मेरे संघर्ष और मेहनत को देख पाएंगे। बाकी जिंदगी में मुझे नहीं पता कि क्या होगा, लेकिन भविष्य आसान और खुशहाल हो, मैं यही चाहती हूं।"

मौका

क्या प्यार को अपनी जिंदगी में दूसरा मौका देंगी मैरी?

मैरी ने बताया कि लोग जानना चाहते हैं कि क्या उनकी जिंदगी में प्यार के लिए जगह होगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह भविष्य में तय करेंगी।

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि मैरी ने 2005 में फुटबॉलर ऑनलर कॉम से शादी की थी। हालांकि, 2023 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया।

दोनों के 4 बच्चे हैं, जिनमें से जुड़वां लड़के, एक और बेटा और गोद ली हुई एक बेटी है।

ADVERTISEMENT