NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का घर अब नहीं टूटेगा, ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक में हुआ तब्दील
    अगली खबर
    हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का घर अब नहीं टूटेगा, ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक में हुआ तब्दील
    मर्लिन मुनरो का घर ऐतिहासिक स्मारक में हुआ तब्दील (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@marilynmonroe)

    हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का घर अब नहीं टूटेगा, ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक में हुआ तब्दील

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 27, 2024
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मर्लिन मुनरो भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन प्रशंसकों के जहन में उनकी यादें आज भी जिंदा हैं और वे गाहे-बगाहे उन्हें याद करते रहते हैं।

    अब एक बार फिर अभिनेत्री चर्चा में हैं और इस बार उन्हें सुर्खियों में लेकर आया है उनका वो घर, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

    खबर है कि उनके इस घर को सांस्कृतिक स्मारक के रूप में तब्दील करने की मंजूरी मिल गई है।

    घोषणा

    टूटने की कगार पर था अभिनेत्री का घर

    मुनरो के लॉस एंजेलिस स्थित घर को लॉस एंजेलिस सिटी काउंसिल द्वारा बुधवार को ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक नामांकन में मंजूरी दी गई है। इस पदनाम का उद्देश्य इस ऐतिहासिक स्थल को टूटने से बचाने में मदद करना है।

    इस घर को ब्रिना मिलस्टी, उनके पति, रियलिटी टीवी निर्माता रॉय बैंक ने पिछले साल 69 करोड़ 72 लाख रुपये में खरीद लिया था, जिसे वे तोड़ना की तैयारी में थे, लेकिन अब इसे ऐतिहासिक स्मारक का नाम दे दिया गया है।

    समर्थन

    घर को सांस्कृतिक स्मारकों में शामिल करने के पक्ष में पड़े 12 वोट

    लॉस एंजेलिस कंजर्वेंसी ने एक्स पर लिखा, 'ब्रेंटवुड में मुनरो का घर अब एक ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्मारक है। LA सिटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से मुनरो के अंतिम घर के लिए नामांकन को मंजूरी दे दी है। उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अपना समर्थन दिया।'

    ऐतिहासिक महत्व की संपत्तियों में मुनरो का घर जोड़ने के पक्ष में परिषद के कुल 12 वोट पड़े। इस निर्णय का समर्थन नगर परिषद की भूमि उपयोग प्रबंधन उपसमिति और सांस्कृतिक विरासत आयोग ने किया।

    हलज

    "लॉस एंजेलिस में मुनरो जितना प्रतिष्ठित कोई दूसरा व्यक्ति नहीं"

    यह पदनाम किसी संपत्ति को ध्वस्त होने से पूरी तरह से नहीं रोकता, लेकिन अगर ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव दिया जाता है तो यह स्थिति उसे एक कठोर समीक्षा प्रक्रिया के अधीन करती है।

    LA सिटी काउंसिल के सदस्य ट्रेसी पार्क ने वोट से पहले कहा, "हमारे पास आज कुछ ऐसा करने का अवसर है, जो 60 साल पहले किया जाना चाहिए था। लॉस एंजेलिस शहर में मर्लिन और उनके ब्रेंटवुड घर जितना प्रतिष्ठित कोई दूसरा व्यक्ति या स्थान नहीं है।"

    निधन

    इसी घर में मुनरो ने ली थी आखिरी सांस

    मुनरो 1929 में 4 बेडरूम वाले इस घर में लगभग 6 महीने रहीं। इसी घर में 1962 में उनकी मौत हुई थी। LA कंजर्वेंसी ने ऐतिहासिक स्थान के लिए अपने प्रस्ताव में लिखा कि यह घर वो पहली जगह थी, जिसे उन्होंने 1962 में सक्रिय रूप से काम करते हुए खुद के लिए खरीदा था।

    मुनरो का ये घर 2,624 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है। उन्हें अपने बेवर्ली हिल्स स्थित एक बड़े बंगले के बजाए ये घर पसंद था।

    जानकारी

    मुनरो की मौत आज भी रहस्य

    मुनरो की खूबसूरती की तारीफें आज तक होती हैं। अमेरिका की बेहद चर्चित स्टार व गायिका की मौत अब भी दुनिया के लिए रहस्य बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 36 की उम्र में 4 अगस्त, 1962 को उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड के सितारे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक, हॉलीवुड फिल्मों में खलनायिकी दिखा चुके ये सितारे आलिया भट्ट
    'ब्रिजर्टन' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री चरित्र चंद्रन 'कामसूत्र' पर बनाएंगी रियलिटी शो, जानिए उनके बारे में  मनोरंजन
    'दृश्यम' फ्रैंचाइजी हॉलीवुड में मचाएगी धमाल, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में बनेगी फिल्म अजय देवगन
    हॉलीवुड की इन शानदार फिल्मों का हिंदी में उठाएं लुत्फ, दिल जीत लेगी कहानी मनोरंजन

    हॉलीवुड के सितारे

    सुपरमॉडल तात्जना पेटिट्ज का निधन, स्तन कैंसर के कारण तोड़ा दम सेलिब्रिटी की मौत
    मशहूर गायिका लिसा मैरी प्रेस्ली का 54 वर्ष की आयु में निधन हॉलीवुड समाचार
    दिग्गज हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून ने की 'RRR' की तारीफ, दो बार देखी फिल्म RRR फिल्म
    जेरेमी रेनर 2 हफ्ते बाद अस्पताल से लौटे घर, स्नो प्लाविंग के दौरान हुए थे घायल हॉलीवुड फिल्में
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025