मराठी अभिनेत्री और लावणी की दिग्गज मधु कांबिकर का हुआ निधन, 73 की उम्र में ली आखिरी सांस
मराठी फिल्मों और लावणी नृत्य की दिग्गज मधु कांबिकर का 73 साल की उम्र में पुणे में निधन हो गया है। साल 2016 में उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद वे आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गई थीं।
इस कारण उन्हें कई साल तक बिस्तर पर ही रहना पड़ा। आखिरकार, अपनी बीमारी के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया।
उनके निधन से मराठी लोक कला के एक युग का अंत हो गया है।
मधु फिल्मों और लावणी के लिए थीं मशहूर
मधु को 'एक होता विदूषक' और 'येऊ का घरात' जैसी फिल्मों में निभाए अपने किरदारों के लिए जाना जाता था। इसके साथ ही, उनकी जोशीली लावणी प्रस्तुतियां भी दर्शकों को खूब पसंद आती थीं।
'भरला आभाळ पासवी पाहुणा गन बाई' जैसे गाने आज भी उनकी पहचान बने हुए हैं। साल 2018 में उन्हें ZEE चित्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसे उनकी बहू शीतल जाधव ने स्वीकार किया था।
उनके निधन की खबर आने के बाद, हर तरफ से श्रद्धांजलि संदेश आने लगे हैं।