NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मानुषी छिल्लर अपनी तीसरी फिल्म में चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ दिखेंगी
    अगली खबर
    मानुषी छिल्लर अपनी तीसरी फिल्म में चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ दिखेंगी
    मानुषी आगामी फिल्म में अहान पांडे के साथ आएंगी नजर

    मानुषी छिल्लर अपनी तीसरी फिल्म में चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ दिखेंगी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 17, 2021
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्मों में आने से पहले ही लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। वह भविष्य में कई महत्वपूर्ण फिल्मों का हिस्सा बन सकती हैं।

    वह अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' और विक्की कौशल की एक अनटाइटल फिल्म लेकर सुर्खियों में हैं। दिलचस्प है कि ये दोनों फिल्में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही हैं।

    अब खबर है कि मानुषी चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ यशराज बैनर की अपनी तीसरी फिल्म में नजर आएंगी।

    रिपोर्ट

    आदित्य चोपड़ा ने सुपरहीरो प्रोजेक्ट के लिए किया अप्रोच

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मानुषी यशराज बैनर तले बन रही अपनी तीसरी फिल्म में मौजूदगी दर्ज कराएंगी। खबरों की मानें तो वह इस फिल्म में अहान पांडे के साथ दिखने वाली हैं।

    एक सूत्र ने बताया, "मानुषी यशराज फिल्म्स की फेवरेट बन गई हैं। हर कोई उनके समर्पण, काम करने के तरीके और पेशेवर रवैये की तारीफ कर रहा है। आदित्य चोपड़ा ने उनको शिव रवैल के सुपरहीरो प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है।"

    भूमिका

    मानुषी के अपोजिट भूमिका में नजर आएंगे अहान

    सूत्र ने आगे बताया कि मानुषी की इस फिल्म से चंकी के भतीजे अहान बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। अहान मानुषी के अपोजिट भूमिका में नजर आएंगे।

    कहा जा रहा है कि आदित्य मानुषी के लिए अन्य प्रोजेक्ट पर भी विचार कर रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि विक्की की फिल्म की शूटिंग लगभग समाप्त हो चुकी है। 'पृथ्वीराज' को भी शूट किया जा चुका है, केवल कुछ डबिंग का काम बचा हुआ है।

    जानकारी

    मानुषी ने 2017 में जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

    मानुषी इस फिल्म की शूटिंग तब शुरू करेंगी, जब फिल्म के बाकी कास्ट की डेट तय कर ली जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन शिव द्वारा किया जाएगा।

    मानुषी के करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग में अपनी खास पहचान बनाई है। मानुषी ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने के बाद रातों-रात लोकप्रियता हासिल की थी।

    इस ताज को जीतने वाली वह छठी भारतीय थीं। मानुषी के फैंस उन्हें फिल्मों में देखने की प्रतीक्षा में हैं।

    वर्कफ्रंट

    मानुषी की आगामी फिल्में

    मानुषी की फिल्म 'पृथ्वीराज' एक इतिहास पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

    इसमें वह पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे अक्षय के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसमें सोनू सूद को दरबारी कवि की भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

    वहीं, विक्की के साथ मानुषी का प्रोजेक्ट एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 2022 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    मानुषी छिल्लर

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    बॉलीवुड समाचार

    कपिल शर्मा के साथ फिर दिखने की खबरों को सुनील ग्रोवर ने नकारा सुनील ग्रोवर
    द फैमिली मैन 2: मनोज बाजपेयी, सामंथा समेत इन कलाकारों ने ली करोड़ों में फीस सोशल मीडिया
    बोमन ईरानी की मां का 94 साल की उम्र में निधन, अभिनता ने शेयर की भावनाएं मुंबई
    विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक में आयुष्मान खुराना निभा सकते हैं मुख्य किरदार बायोपिक

    सोशल मीडिया

    अंकिता लोखंडे ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, ऐसे सुशांत से जोड़कर देख रहे लोग बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'तुम्बाड' का बन सकता है सीक्वल, सोहम शाह को है सही स्क्रिप्ट का इंतजार मुंबई
    बेटे को जन्म देने के सात महीने बाद अमृता राव ने शुरू किया काम मुंबई
    अभिनेत्री सौम्या टंडन पर लगा फर्जी ID बनवाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने का आरोप मनोरंजन

    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म 'न्याय' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो सुशांत सिंह राजपूत
    अगले महीने वेब सीरीज 'रूद्र' की शूटिंग शुरू करेंगे अजय देवगन, इस अभिनेत्री की हुई एंट्री अजय देवगन
    नाबालिग से रेप के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज मनोरंजन
    सलमान खान तेलुगु फिल्म 'खिलाड़ी' की हिन्दी रीमेक में आ सकते हैं नजर बॉलीवुड समाचार

    मानुषी छिल्लर

    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने जा रहीं हैं बॉलीवुड में डेब्यू, फराह खान करेंगी लॉन्च दीपिका पादुकोण
    मानुषी छिल्लर के हाथ एक और प्रोजेक्ट, यशराज की फिल्म में इस अभिनेता संग आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस अभिनेता के अपोजिट करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेंब्यू! अक्षय कुमार
    कॉमेडी फिल्म में साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025