Page Loader
मानुषी छिल्लर ने पहनी 1 लाख रुपये से अधिक महंगी ड्रेस, तस्वीरों में देखिए झलक
मानुषी ने पहनी 1 लाख रुपये से अधिक महंगी ड्रेस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manushi_chhillar)

मानुषी छिल्लर ने पहनी 1 लाख रुपये से अधिक महंगी ड्रेस, तस्वीरों में देखिए झलक

Dec 26, 2023
04:41 pm

क्या है खबर?

मानुषी छिल्लर ने 25 दिसंबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ धूमधाम से क्रिसमस का जश्न मनाया। इस दौरान अभिनेत्री ने सफेद रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी, जिसकी तस्वीरें मानुषी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। हालांकि, सबकी निगाहें मानुषी की इस खूबसूरत ड्रेस पर टिकी रह गईं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, मानुषी की इस ड्रेस की कीमत 1.18 लाख रुपये है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

आगामी फिल्में

मानुषी छिल्लर की झोली में हैं ये फिल्में

मानुषी ने 2022 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें पिछली बार 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में देखा गया था, जिसमें उनकी विक्की कौशल के साथ बनी थी। आने वाले दिनों में मानुषी एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगी। 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' उनकी चर्चित फिल्मों में शुमार है। इसके अलावा मानुषी 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'तेहरान' का हिस्सा हैं। अभिनेत्री इन्हीं फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।