LOADING...
यशराज फिल्म्स ने फिर लगाया मानुषी छिल्लर पर दांव, आलिया भट्ट संग 'अल्फा' में करेंगी काम
मानुषी छिल्लर के हाथ लगी 'अल्फा'

यशराज फिल्म्स ने फिर लगाया मानुषी छिल्लर पर दांव, आलिया भट्ट संग 'अल्फा' में करेंगी काम

May 03, 2025
07:46 pm

क्या है खबर?

मानुषी छिल्लर यूं तो किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। साल 2017 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया था। हालांकि, मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली मानुषी बॉलीवुड में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई हैं। पिछली बार अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आईं मानुषी के हाथ अब आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' लग गई है।

रिपोर्ट

मानुषी करेंगी फिल्म में एक्शन

यशराज फिल्म्स के महिला स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें अब निर्माता आदित्य चोपड़ा ने मानुषी की एंट्री भी करा दी है। फिल्म में अभिनेत्री शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में हैं। मानुषी के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन खबर है कि वह फिल्म में जासूसी करती दिखेंगी, वहीं उन्हें आलिया और शरवरी की तरह एक्शन करते हुए भी देखा जाएगा।

फिल्म

अल्फा' कब होगी रिलीज?

इस फिल्म के निर्देशन की कमान शिव रवैल ने संभाली है। शिव ने आदित्य चोपड़ा की वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। 'अल्फा' इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऋतिक रोशन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और वह भी इसमें जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। वह एजेंट कबीर के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। उधर फिल्म मे आलिया एक सुपर एजेंट का किरदार निभा रही हैं।

ब्रेक

यशराज फिल्म्स ने किया था मानुषी काे बॉलीवुड में लॉन्च

बता दें कि मानुषी को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले आदित्य ही हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के जरिए उन्हें फिल्मी दुनिया में ब्रेक दिया था, लेकिन न तो उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली और ना ही मानुषी के अभिनय की सराहना हुई। इसके बाद आदित्य ने एक बार फिर मानुषी पर दांव लगाया और उन्हें लेकर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' बनाई, जिसके हीरो विक्की कौशल थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

आगामी फिल्में

मानुषी की ये 2 फिल्में कतार में

मानुषी को जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मालिक' में भी देखा जाएगा। यह गैगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म इसी साल 11 जुलाई को सिनेमाघरों का रुख करेगी। हुमा कुरैशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा मानुषी के खाते से फिल्म 'तेहरान' भी जुड़ी है, जिसके हीरो जॉन अब्राहम हैं। इस फिल्म की कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। यह 'स्त्री' वाले निर्माता दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है।