Page Loader
क्या आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर? जानिए सच
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का हिस्सा नहीं हैं मानुषी छिल्लर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manushi_chhillar)

क्या आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर? जानिए सच

May 08, 2025
04:19 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्ट पिछली बार फिल्म 'जिगरा' में वेदांग रैना के साथ दिखीं थीं और यह बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। अब जल्द ही आलिया फिल्म 'अल्फा' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म में शरवरी भी मुख्य भूमिका में होंगी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि 'अल्फा' में आलिया और शरवरी के साथ मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। हालांकि, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

रिपोर्ट

'अल्फा' में नजर नहीं आएंगी मानुषी

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, मानुषी फिल्म 'अल्फा' का हिस्सा नहीं हैं। अब तक निर्माताओं ने अभिनेत्री से संपर्क नहीं किया है और ना ही मानुषी के पास फिल्म की स्क्रिप्ट पहुंची है। खबर थी कि मानुषी फिल्म में जासूसी करती दिखेंगी, वहीं उन्हें आलिया और शरवरी की तरह एक्शन करते हुए भी देखा जाएगा। बता दें कि मानुषी ने फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

अल्फा

कब रिलीज होगी 'अल्फा'?

'अल्फा' इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऋतिक रोशन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और वह भी इसमें जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। वह एजेंट कबीर के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। उधर फिल्म में आलिया एक सुपर एजेंट का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान शिव रवैल ने संभाली है। शिव ने आदित्य चोपड़ा की वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था।