NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो
    अगली खबर
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो
    जल्द पिता बनने वाले हैं मनोज तिवारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manojtiwari.mp)

    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 23, 2022
    08:07 pm

    क्या है खबर?

    गायक, अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर खबर दी है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने पत्नी सुरभि तिवारी की गोदभराई कार्यक्रम का एक वीडियो साझा किया है।

    वीडियो में उनकी दो साल की बच्ची भी नजर आ रही है। मनोज तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं और वह और उनका परिवार इस खुशी का जश्न साथ में मना रहा है।

    उनके प्रशंसक और राजनीति जगत के उनके साथी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

    बधाई

    सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

    समारोह के वीडियो के कैप्शन में मनोज ने लिखा, 'कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते, बस महसूस कर सकते हैं।'

    वीडियो पर कमेंट करते हुए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने लिखा, 'ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें।'

    बिग बॉस फेम सिंगर दीपक ठाकुर ने लिखा, 'वाह! ईश्वर हमेशा अपना आशीर्वाद देते रहें। भइया-भाभी को अपार शुभकामनाएं।'

    लोकप्रिय हस्तियों के अलावा प्रशंसक भी मनोज को नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    शादी

    2020 में की थी सुरभि से शादी

    सुरभि मनोज की दूसरी पत्नी हैं। वह भोजपुरी गायिका हैं। सुरभी और मनोज ने 2020 में शादी रचाई थी। इसके बाद दोनोंं की एक बेटी भी हुई।

    बेटी के जन्म के बाद मनोज ने अपनी दूसरी शादी को सार्वजनिक किया था।

    इससे पहले मनोज ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी लेकिन साल 2012 में दोनों की राहें अलग हो गईं और उन्होंने तलाक ले लिया।

    रानी और मनोज की एक बेटी है जिसका नाम रिती है।

    करियर

    'जिया तू बिहार के लाला' से बनाई नई पहचान

    मनोज तिवारी जानेमाने गायक और भोजपुरी अभिनेता हैं। सिंगिंग करियर की शुरुआत में वह भजन गाते थे। भजन से ही उन्हें लोकप्रियता मिली।

    इसके बाद धीमे-धीमे उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। 2003 की फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसा वाला' से उन्हें बतौर अभिनेता लोकप्रियता मिली।

    2010 में उन्होंने 'बिग बॉस 4' में हिस्सा लिया था।

    वह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के गाने 'जिया तू बिहार के लाला' और भोजपुरी गाने 'रिंकिया के पापा' के लिए खासा लोकप्रिय हैं।

    राजनीति

    दिल्ली में बने भारतीय जनता पार्टी का चेहरा

    2009 में मनोज समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से लोकसभा चुनाव में खड़े हुए लेकिन योगी आदित्यनाथ से हार गए।

    2013 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीता।

    2016 में उन्हें दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।

    2017 नगर निगम चुनाव में भाजपा ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को शिकस्त दी।

    हालांकि, 2020 विधानसभा चुनाव हारने के बाद मनोज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज तिवारी
    भारतीय जनता पार्टी
    बिग बॉस

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली में लगे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'वांटेड' पोस्टर, इस दूतावास का कर्मचारी निकला दोषी बेंजामिन नेतन्याहू
    कौन थीं पाकिस्तानी टिक-टॉक स्टार सना यूसुफ, जिन्हें घर में घुसकर मारी गई गोली?  पाकिस्तान समाचार
    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    मनोज तिवारी

    लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति दिल्ली
    टिकट न मिलने से नाराज भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में हुए शामिल दिल्ली
    केजरीवाल ने बताया 'नाचने वाला' तो मनोज तिवारी बोले- जनता सिखाएगी सबक दिल्ली
    केजरीवाल थप्पड़ कांड: दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बताया AAP कार्यकर्ता, AAP ने बताया मोदीभक्त दिल्ली पुलिस

    भारतीय जनता पार्टी

    जब कश्मीरी पंडितों का हुआ विस्थापन, जानिए आज से 30 साल पहले क्या-क्या हुआ था भारत की खबरें
    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास कर सकते हैं कांग्रेस शासित सभी राज्य छत्तीसगढ़
    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट दिल्ली

    बिग बॉस

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिनों बाद होश आया, परिवार कर रहा पूजा दिल्ली
    सिद्धार्थ शुक्ला से सोनाली फोगाट तक, दुनिया में नहीं रहे ये 'बिग बॉस' के प्रतिभागी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 16' में नजर आ सकती हैं ये महिला कलाकार टीवी शो
    सलमान खान के 'बिग बॉस 16' का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025