Page Loader
अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार बने पिता, बेटी का हुआ जन्म
अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार बने पिता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manojtiwari.mp)

अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार बने पिता, बेटी का हुआ जन्म

Dec 12, 2022
04:46 pm

क्या है खबर?

भोजपुरी जगत के दिग्गज अभिनेता-गायक और भाजपा नेता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनके घर में एक बेटी का आगमन हुआ है। उन्होंने ट्विटर पर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अस्पताल से पत्नी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। इस तस्वीर में मनोज अपनी पत्नी सुरभि के साथ पोज देते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता को बधाइयां दे रहे हैं।

प्रतिक्रिया

आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई- मनोज

51 वर्षीय मनोज ने ट्विटर पर लिखा, 'बड़े हर्ष के साथ बता रहा हूं कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई। आप सभी का आशीर्वाद बना रहे।' पहली पत्नी रानी तिवारी से तलाक लेने के बाद मनोज ने 2020 में सुरभि से शादी की थी। इससे पहले दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम सान्विका है। रानी और मनोज की भी एक बेटी है, जिसका नाम रिती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए मनोज तिवारी का पोस्ट