Page Loader
मनोज मुंतशिर ने 'स्काई फोर्स' के निर्माताओं को दी चेतावनी, लिखा- कानून का सहारा लूंगा 
मनोज मुंतशिर ने 'स्काई फोर्स' के निर्माताओं को दी चेतावनी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manojmuntashir)

मनोज मुंतशिर ने 'स्काई फोर्स' के निर्माताओं को दी चेतावनी, लिखा- कानून का सहारा लूंगा 

Jan 08, 2025
12:43 pm

क्या है खबर?

कलम के बाहुबली कहे जाने वाले मनोज मुंतशिर अक्सर किसी न किसी कारण खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। अब मुंतशिर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' के निर्माताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिख अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, 'स्काई फोर्स' की टीम ने 'माये' गाने पर उन्हें श्रेष नहीं दिया, जिसके चलते उन्होंने निर्माताओं को कानून का सहारा लेने की धमकी दे डाली है।

नोट

लेखक का नाम हटाना बड़ा अपमान है- मनोज

मनोज ने लिखा, 'कृपया ध्यान दें। यह गाना न केवल गाया, बल्कि कंपोज भी किया गया है। इसे किसी ऐसे व्यक्ति ने लिखा भी है, जिसने इसके लिए अपना पूरा खून-पसीना एक कर दिया है। लेखक का नाम हटाना, बहुत बड़ा अपमान है। अगर ये तुरंत ठीक नहीं किया गया कल गाने की रिलीज में भी तो लीगल एक्शन लूंगा। ध्यान रखिए कि मेरी आवाज कानून जरूर सुनेगा। शर्म करो।' 'माये' गाना आज यानी 8 जनवरी को रिलीज होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट