मनोज बाजपेयी की थ्रिलर को मिला नया नाम, जानिए क्या होगी इसकी कहानी?
मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'गजब रात' लेकर आ रहे हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर है, जो 23 अक्टूबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
दरअसल, फिल्म का नाम पहले 'घूसखोर पंडित' था। इसे हाल ही में बदलकर 'गजब रात' कर दिया गया है। फिल्म के पुराने शीर्षक पर ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी, जिसके बाद यह बदलाव किया गया।
नेटफ्लिक्स ने इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट को जानकारी दी और यह पूरा विवाद खत्म हो गया।
रितेश ने निर्देशित की एक रात की पुलिस थ्रिलर
इस फिल्म को रितेश शाह ने निर्देशित किया है। कहानी एक रात की है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी को कई बड़े नैतिक फैसलों से जूझना पड़ता है।
खास बात यह है कि मनोज करीब 10 साल बाद निर्देशक नीरज पांडे के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
नीरज ने बताया कि वे एक ऐसी कहानी कहना चाहते थे जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करे और उन्हें अंत तक बांधे रखे।
वहीं, रितेश का कहना है कि सिर्फ एक रात की सेटिंग रखने से कहानी में तुरंत माहौल बनाने और दांव धीरे-धीरे बढ़ाने में मदद मिली।