मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' पर क्यों छिड़ा विवाद? लोग बोले- बाॅयकॉट करेंगे
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स ने मनोरंजन का पिटारा खोलकर 2026 के लिए कई फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की। अभिनेता मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'घूसखोर पंडित' का टीजर जारी किया गया है, जिसमें उन्हें एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के किरदार में पेश किया गया। हालांकि, घोषणा के तुरंत बाद ही यह फिल्म विवादों में घिर गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म के शीर्षक को लेकर नाराजगी जाहिर की है, और बदलाव न होने पर बॉयकॉट करने की चेतावनी दी है।
प्रतिक्रिया
लोगों ने 'घूसखोर पंडित' के टीजर पर प्रतिक्रिया दी, और बदलाव की मांग रखी
टीजर में, मनोज सब-इंस्पेक्टर अजय दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं, जो पिछले 20 साल से अपने खराब रिकॉर्ड के चलते उसी रैंक पर है। दिल्ली में पंडित के नाम से मशहूर है। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो घोर जातिवादी है। अगर किसी निचली जाति के व्यक्ति को भ्रष्ट कहा जाए तो क्या होगा?' दूसरे ने लिखा, ''घूसखोर लिख देता तो क्या हो जाता?' अन्य ने लिखा, 'क्या आप पागल हो? ऐसे जातिवादी नामाें का इस्तेमाल कर रहे हो।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'घूसखोर पंडित' का टीजर
Har corrupt officer ko badalne ka ek mauka milta hai. Ab Officer Ajay Dixit ki baari.
— Netflix India (@NetflixIndia) February 3, 2026
Watch Ghooskhor Pandat, coming soon, only on Netflix. #GhooskhorPandat#GhooskhorPandatOnNetflix#NextOnNetflixIndia pic.twitter.com/v1zcTcjeI0
फिल्म
'घूसखोर पंडित' के बारे में जानिए
'घूसखोर पंडित' का टीजर जारी करते हुए कैप्शन दिया गया, 'हर भ्रष्ट अधिकारी को बदलने का एक मौका मिलता है। अब ऑफिसर अजय दीक्षित की बारी है।' फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है, जबकि इसे प्रस्तुत नीरज पांडे ने किया है। नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, श्रद्धा दास और किकू शारदा जैसे कलाकार भी फिल्म का प्रमुख हिस्सा हैं। हालांकि, इसकी रिलीज तारीख अभी जारी नहीं की गई है।