अक्षय कुमार की 'भागम भाग 2' से कटा गोविंदा का पत्ता, फैंस बोले- फिल्म बंद करो
क्या है खबर?
बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा की पर्दे पर वापसी का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच खबर आई कि निर्माता अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'भागम भाग' (2006) का सीक्वल बनाने जा रहे हैं, जिसे लेकर लोग काफी ज्यादा उत्साहित थे। हालांकि, ताजा अपडेट ने उनका दिल तोड़कर रख दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि चर्चा है कि 'भागम भाग 2' से गोविंदा का पत्ता कट चुका है। उनकी जगह किसी और ने ले ली है।
कास्ट
'भागम भाग 2' की कास्टिंग में हुआ बड़ा बदलाव
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय और परेश रावल 'भागम भाग 2' के साथ वापसी करेंगे, जबकि गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी ले रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि सीक्वल में गलत पहचान, हास्यपूर्ण गलतियों और बढ़ते हुए अराजकता पर आधारित एक नई कहानी को पेश किया जाएगा, जिससे रोमांच 2 गुना बढ़ जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होने की उम्मीद है। उधर कास्टिंग बदलाव पर फैंस निराशा जाहिर कर रहे है।
प्रतिक्रिया
गोविंदा को सीक्वल से बाहर करने से भड़के फैंस
रेडिट पर एक यूजर ने अपडेट दिया, 'भागम भाग 2: मनोज बाजपेयी ने गोविंदा की जगह ली।' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस ने लिखा, 'माफ कीजिए, लेकिन मनोज कभी भी गोविंदा की तरह कॉमेडी नहीं कर सकते।' दूसरे ने लिखा, 'भागम भाग 2 को बंद कर देना ही बेहतर होगा।' एक अन्य ने लिखा, 'अगर भागम भाग बन ही रही है, तो गोविंदा को वापसी करनी चाहिए।' बता दें, गोविंदा आखिरी बार 'रंगीला राजा' (2019) में नजर आए थे।