मनोज बाजपेयी ने लोनावाला के पास खरीदी नई जमीन, चुकाए पूरे इतने करोड़
मनोरंजन
जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने लोनावाला के पास मुलशी के तैलबेल गांव में 4.45 एकड़ कृषि भूमि 1.37 करोड़ रुपये में खरीदी है।
यह डील 25 अगस्त को पूरी हुई। इसके लिए मनोज ने 6.86 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई।
मनोज ने ओशिवारा में 32 करोड़ के दफ्तरों में किया निवेश
यह उनकी पहली बड़ी प्रॉपर्टी खरीद नहीं है। साल 2023 में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा इलाके में 4 ऑफिस यूनिट्स में 32 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
मुलशी उन लोगों के लिए एक पसंदीदा जगह है जो प्राकृतिक सुंदरता में छुट्टियां बिताना चाहते हैं, या दूसरा घर खरीदना चाहते हैं। यहां की हरियाली और पुणे से आसान पहुंच इसे और भी खास बनाती है।