LOADING...
मनोज बाजपेयी पहली बार निभा सकते हैं ऐसा किरदार, फिल्म पर आई ये जानकारी
मनोज बाजपेयी की नई फिल्म पर आई ये जानकारी

मनोज बाजपेयी पहली बार निभा सकते हैं ऐसा किरदार, फिल्म पर आई ये जानकारी

Feb 16, 2026
11:41 am

क्या है खबर?

मनोज बाजपेयी ने अपने फिल्मी करियर में गैंगस्टर, समलैंगिक और पुलिसवाला समेत कई किरदार निभाए हैं। पहली बार अभिनेता फिल्मी पर्दे पर कुछ अलग करते दिखाई दे सकते हैं, जिसमें उन्हें देखना उनके फैंस के लिए भी बिल्कुल नया अनुभव होगा। दरअसल, अभिनेता अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का सामना करने जा रहे हैं। उन्हें सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा जिसकी आधकारिक पुष्टि होना बाकी है।

शूटिंग

पहली बार मनोज बाजपेयी का किरदार होगा बिल्कुल हटके

ऑलवेज बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अफवाह' और 'चमेली' जैसी फिल्में बना चुके बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक सुधीर की अगली फिल्म में, मनोज को गांधी के किरदार में देखा जाएगा। अपने इस किरदार के लिए अभिनेता ने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर, 2026 से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए गुजरात और बिहार की वास्तविक जगहों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

विवाद

कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं अभिनेता

फिलहाल तो मनोज और सुधीर की इस आगामी फिल्म की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, अभिनेता की एक और आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडित' चर्चाओं में घिरे हुए हैं। नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस फिल्म के शीर्षक को कथित "जातिवाद" बताने के चलते अभिनेता विवादों में घिर गए और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्माताओं को फिल्म का शीर्षक तत्काल बदलने का निर्देश दिया है।

Advertisement