NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनोज बाजपेयी की 'द फेबल' पहुंची बर्लिन फिल्म फेस्टिवल, ये उपलब्धि पाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म 
    अगली खबर
    मनोज बाजपेयी की 'द फेबल' पहुंची बर्लिन फिल्म फेस्टिवल, ये उपलब्धि पाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म 
    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'द फेबल' का कमाल (तस्वीर: एक्स/@ianslife_in)

    मनोज बाजपेयी की 'द फेबल' पहुंची बर्लिन फिल्म फेस्टिवल, ये उपलब्धि पाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म 

    लेखन पलक
    Jan 22, 2024
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय सिनेमा जगत के शानदार अभिनेताओं में गिने जाने वाले मनोज बाजपेयी पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में हैं।

    एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर वाहवाही लूट चुके अभिनेता हाल ही में वेब सीरीज 'किलर सूप' में नजर आए थे।

    इस बीच मनोज ने एक बार फिर सभी को खुश होने का मौका दिया है। दरअसल, मनोज की आगामी फिल्म 'द फेबल' का प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा।

    चलिए जानते हैं पूरी खबर।

    फेबल

    बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा 'द फेबल' का प्रीमियर

    'सत्या', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'राजनीति' जैसी कई फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीजों में काम कर चुके मनोज अगली बार राम रेड्डी निर्देशित 'द फैबल' नाम की फिल्म में दिखाई देंगे।

    फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आगामी 74वें संस्करण में होने वाला है।

    मनोज ने इसी के साथ ही अपने प्रशंसकों और पूरे देश को एक बार फिर गौरवान्वित कर दिया है। अभिनेता के प्रशंसक भी इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे हैं।

    दूसरी फिल्म

    30 वर्षों में ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म 

    दिलचस्प बात यह है कि यह पिछले 30 वर्षों में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल की मुख्य श्रेणी में से एक में दिखाई जाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म होगी।

    'द फेबल' का प्रीमियर पहले दिन शाम को होगा।

    1994 में 'शेल्टर ऑफ द विंग्स' के बाद से मुख्य प्रतियोगिता में कोई भारतीय फिल्म नहीं गई।

    मनोज ने भी इस पर खुशी जाहिर की है और उनके प्रशंसक उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    मनोज

    गदगद हैं मनोज

    मनोज ने कहा, "द फेबल के कलाकारों में शामिल होना एक शानदार अनुभव रहा है। राम रेड्डी जैसे रचनात्मक इंसान के साथ काम करना और पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन हाउस द्वारा समर्थित ए-फेस्टिवल में भाग लेना प्रेरणादायक रहा है। इस फेस्टिवल में हमारी फिल्म की उपस्थिति भारतीय कहानी कहने की वैश्विक पहुंच और कलात्मक क्षमता का प्रतीक है।"

    इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस और तिलोत्तमा शोम, हिरल सिद्धू और बाल कलाकार अवान पुकोट जैसे कलाकार भी हैं।

    राम रेड्डी

    राम रेड्डी ने फिल्म को बताया दिल का टुकड़ा

    फिल्म के लेखक और निर्देशक राम रेड्डी ने भी इस पर खुशी व्यक्त की।

    उन्होंने कहा, "द फेबल सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि मेरे मन का एक टुकड़ा है। मैं कई चीजों के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं। इनमें मनोज जी की प्रतिभा और ऐसे अद्भुत कलाकारों के साथ काम कर पाना, बर्लिनले के प्रतिस्पर्धी वर्ग में प्रीमियर करना शामिल है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसको बिल्कुल वैसे ही बताने का अवसर मिला जैसा मैंने सोचा था।"

    जानकारी

    इस सीरीज में नजर आए थे मनोज

    मनोज को आखिरी बार 'किलर सूप' में देखा गया था। इसमें वह कोंकणा सेन शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाते नजर आए थे। 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज हुई सीरीज में अभिनेता के अभिनय को खूब सराहना मिली है। इससे पहले वह फिल्म 'जोरम' में दिखे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज बाजपेयी
    नेटफ्लिक्स
    बर्लिन फिल्म फेस्टिवल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी बोले- लोग मुझे कहते थे तुम ना हीरो लगते हो ना विलेन  बॉलीवुड समाचार
    OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'बंदा'? निर्माता कर रहे विचार बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी की 'बंदा' OTT के बाद अब सिनेमाघरों में हुई रिलीज ZEE5
    मनोज बाजपेयी का खुलासा, पत्नी को था 'द फैमिली मैन' से करियर बर्बाद होने का डर  बॉलीवुड समाचार

    नेटफ्लिक्स

    'जवान' ने नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास, बनी भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म  जवान फिल्म
    अनुराग कश्यप बोले- डिप्रेशन के साथ लगी नशे की लत; 2 बार पड़ा दिल का दौरा अनुराग कश्यप
    अगस्त्य नंदा ने सुहाना खान संग मनाया अपना जन्मदिन, वायरल हो रहा वीडियो सुहाना खान
    कौन हैं शर्मिन सहगल? संजय लीला भंसाली से है खास रिश्ता संजय लीला भंसाली

    बर्लिन फिल्म फेस्टिवल

    बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉलीवुड समाचार
    72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रखी जाएगी पांच स्क्रीनिंग आलिया भट्ट
    सोनाक्षी की 'दहाड़' बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी सोनाक्षी सिन्हा
    करिश्मा कपूर की 'ब्राउन' बनी बर्लिन फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा वेब सीरीज

    बॉलीवुड समाचार

    सुरेश ओबेरॉय के मुरीद हुए संदीप रेड्डी वांगा, 'एनिमल' के बाद बनाया नई फिल्म का हिस्सा विवेक ओबेरॉय
    दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की फिल्म 'मिर्ग' का टीजर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  सतीश कौशिक
    शाहिद कपूर को क्यों हुआ 'रोबोट' से प्यार? लगी थी फिल्माें की कतार शाहिद कपूर
    'मैं अटल हूं' से पहले इन फिल्माें में दिखी पंकज त्रिपाठी की शानदार अदाकारी पंकज त्रिपाठी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025