Loading...
समय रैना शो विवाद पर मनोज बाजपेयी बोले- मुझे भी ड्राइवर ने 'ऐ बिहारी' कहा था
समय रैना के 'बिहारी जोक' पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?

समय रैना शो विवाद पर मनोज बाजपेयी बोले- मुझे भी ड्राइवर ने 'ऐ बिहारी' कहा था

Aug 30, 2026
12:58 pm

क्या है खबर?

अपनी आगामी फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' के प्रचार के दौरान अभिनेता मनोज बाजपेयी ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' के 'बिहारी जोक' विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोगों को हर बात पर बुरा नहीं मानना चाहिए और कॉमेडी को हल्के में लेना चाहिए। मनोज ने आपसी सम्मान बनाए रखने और किसी की भावनाओं को दुखी किए बिना हंसी-मजाक का मजा लेना लेने पर जोर दिया।

बयान

"इरादा गलत न हो तो मजाक से फर्क नहीं पड़ता"

IANS से बातचीत के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और शेरोन वर्मा के हंसी-मजाक पर बोलते हुए मनोज ने कहा कि अगर इरादा गलत न हो तो उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा, "अगर ये सब सिर्फ मजाक में है तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। हमें खुद पर हंसना, एक-दूसरे के साथ हंसना और एक-दूसरे पर हंसना सीखना चाहिए और फिर भी बुरा नहीं मानना चाहिए।"

तरीका

हंसी-मजाक के साथ सम्मान भी जरूरी- मनोज बाजपेयी

मनोज ने आपसी समझ और सम्मान पर जोर देते हुए कहा, "हमें खुद पर हंसना और मजाक बर्दाश्त करना सीखना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही अपने और सामने वाले व्यक्ति के सम्मान का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, चाहे वो कहीं से भी आता हो। ये बहुत अहम बात है। जब 2 लोगों के बीच अच्छी समझ और सहजता होती है तो वे हमेशा एक-दूसरे पर खुलकर हंसते हैं और बुरा भी नहीं मानते।"

ADVERTISEMENT

किस्सा

अभिनेता ने याद किया दिल्ली का पुराना किस्सा

मनोज बाजपेयी ने अपने शुरुआती दिनों की याद ताजा करते हुए दिल्ली का एक किस्सा सुनाया।

उन्होंने बताया कि जब वे 18 साल की उम्र में पहली बार दिल्ली आए तो अनजाने में बस के अगले दरवाजे से चढ़ने लगे। नियमों की जानकारी न होने पर बस ड्राइवर ने उन पर चिल्लाकर कहा, 'ऐ बिहारी, पीछे से चढ़'।

मनोज ने कहा कि ड्राइवर को उनका गृहराज्य नहीं पता था, लेकिन उसके लिए हर गलती करने वाला व्यक्ति 'बिहारी' ही था।

ADVERTISEMENT

पहचान

खुद और दूसरों पर हंस पाना ही स्वस्थ समाज की पहचान

मनोज बोले कि उन्हें ड्राइवर की बात का बुरा नहीं लगा, क्योंकि वो सचमुच बिहार से थे और नए होने के कारण नियमों से अनजान थे।

उन्होंने बताया कि बाद में दोस्तों के साथ वे एक-दूसरे की क्षेत्रीयता पर खूब हंसते थे और कभी बुरा नहीं मानते थे।

मनोज के मुताबिक, मजाक तब तक सही है, जब तक वो किसी समाज के लिए समस्या न बने। खुद पर और दूसरों पर हंस पाना ही एक स्वस्थ समाज की पहचान है।

विवाद

समय रैना के शो में 'बिहारी-कश्मीरी' मजाक पर क्यों हुआ विवाद?

दरअसल, समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में कॉमेडियन शेरोन वर्मा और समय ने एक-दूसरे के राज्यों का मजाक उड़ाया था।

समय ने शेरोन के बिहारी होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि इसे 'इबोला' का मतलब 'ए बोला' लगता है।

जवाब में शेरोन ने समय के कश्मीरी होने पर तंज कसते हुए कहा कि उसे 'स्टोन्ड' होना पसंद है। बिहारी रूढ़िवादिता और कश्मीरी पलायन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर किए गए इसी मजाक को लेकर काफी विवाद हुआ था।

ADVERTISEMENT