NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनमोहन सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, सनी देओल समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि 
    अगली खबर
    मनमोहन सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, सनी देओल समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि 
    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड (तस्वीर: एक्स/@KapilSharmaK9)

    मनमोहन सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, सनी देओल समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि 

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 27, 2024
    09:59 am

    क्या है खबर?

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे।

    तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिन उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सिंह के निधन से हर कोई गमगीन है। बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है।

    फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों ने उनके निधन पर शो व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    दुखद

    मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता थे- सनी देओल

    सनी देओल ने सिंह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुद दुखी हूं। वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं।'

    संजय दत्त ने लिखा, 'डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। भारत के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।'

    ट्विटर पोस्ट

    निमरत कौर ने भी दी श्रद्धांजलि

    A scholar-statesman, an architect of India’s economic reforms, his peerless wisdom and humility has left an indelible mark on the fabric of our nation. Rest in grace and glory Dr. Manmohan Singh ji. Satnaam wahe guru 🙏🏼 #RIPManmohanSinghJi pic.twitter.com/sMJUXdRGaY

    — Nimrat Kaur (@NimratOfficial) December 26, 2024

    श्रद्धांजलि

    कपिल शर्मा ने भी जताया दुख

    कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सिंह के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, 'भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और उम्मीद की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।'

    दिलजीत दोसांझ ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हे वाहेगुरु।'

    ट्विटर पोस्ट

    रितेश देखमुश ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद 

    Today we have lost one of India’s finest Prime Ministers. The man who propelled India’s economic growth. He epitomised dignity and humility. We will forever be indebted to his legacy. May his soul rest in eternal glory. Thank you Shri Manmohan Singh ji 🙏🏽 pic.twitter.com/dLWMyk5STc

    — Riteish Deshmukh (@Riteishd) December 26, 2024

    अन्य सितारे

    जेनेलिया डिसूजा ने भी साझा की तस्वीर

    पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर जेनेलिया डिसूजा ने लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। एक राजनेता, अर्थशास्त्री और सच्चे देशभक्त, वे अपने पीछे देश के लिए ईमानदारी, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    माधुरी दीक्षित और गुरु रंधावा ने भी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। थलपति विजय और चिरंजीवी ने भी सिंह के निधन पर दुख जताया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनमोहन सिंह
    सनी देओल
    कपिल शर्मा
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    मनमोहन सिंह

    मनमोहन बोले- रिमोट से सरकार चलाने का आरोप गलत, नोटबंदी सुनियोजित लूट कांग्रेस समाचार
    मनमोहन का प्रधानमंत्री और सरकार पर हमला, राष्ट्रवाद से लेकर मंहगाई तक के मुद्दों पर घेरा नरेंद्र मोदी
    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी मुकेश अंबानी
    #NewsBytesExplainer: महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष एकजुट, जानिए इस विधेयक की पूरी कहानी आरक्षण

    सनी देओल

    सनी देओल की फिल्म 'सफर' में मेहमान बनने को तैयार सलमान खान, सामने आई ये जानकारी सलमान खान
    'गदर 3' पर लग गई मोहर, 'तारा सिंह' बन सनी देओल फिर मचाएंगे धमाल गदर फिल्म
    बॉबी देओल 10 साल काम के लिए भटकते रहे, उनकी ये बातें नहीं जानते होंगे आप धर्मेंद्र
    सनी देओल की 'लाहौर 1947' का हिस्सा बनीं शबाना आजमी, दोनों पहली बार साथ करेंगे काम  शबाना आजमी

    कपिल शर्मा

    राजकुमार राव से लेकर सान्या मल्होत्रा तक, इन सितारों ने रियलिटी शो में झेला रिजेक्शन आयुष्मान खुराना
    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी सनी देओल
    कपिल शर्मा का OTT पर नहीं चला जादू, शुरू होते ही बंद हो रहा नया शो नेटफ्लिक्स
    इन टीवी सितारों ने छोटे शहरों से निकलकर बनाई बड़ी पहचान, बने आलीशान घरों के मालिक दिव्यांका त्रिपाठी

    सेलिब्रिटी की मौत

    'द ट्रायल' की अभिनेत्री नूर मालाबिका दास ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव  आत्महत्या
    साउथ अभिनेता प्रदीप के विजयन का निधन, घर पर पाए गए मृत दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के अभिनेता तामायो पेरी की दर्दनाक मौत, शार्क ने किया हमला हॉलीवुड समाचार
    परवीन बाबी ही नहीं, ये सितारे भी आखिरी दिनों में हो गए थे पाई-पाई के मोहताज  बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025