प्राइम वीडियो पर 7.0 IMDb रेटिंग वाली 'मनिथन देवमगलम' ने मचाया धमाल, क्या एक आम आदमी बदल सकता है पूरे गांव की किस्मत?
मनोरंजन
प्राइम वीडियो पर एक नई तमिल फिल्म 'मनिथन देवमगलम' आ गई है। यह सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।
डेनिस मनजुनाथ ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म राघव नाम के एक आम आदमी की कहानी है। उसके अच्छे काम और हौसला गांववालों की उसके प्रति सोच बदल देते हैं।
फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और IMDb पर इसे 7.0/10 की रेटिंग मिली है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में के. सेल्वाराघवन ने राघव का किरदार निभाया है। राघव गांव को बेहतर बनाने के मकसद से कर्ज लेकर एक बिजनेस शुरू करता है, लेकिन जब वह स्थानीय MLA से गांव के विकास की मांग करता है, तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
इन अड़चनों के बाद भी वह अपने समुदाय के लिए संघर्ष करता रहता है। फिल्म में कौशल्या, मीम गोपी और सतीश जैसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने इस भावुक सफर को अपनी दमदार अदाकारी से जीवंत बना दिया है।