NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नीतू कपूर और वरुण धवन के बाद अब मनीष पॉल भी मिले कोरोना पॉजिटिव- रिपोर्ट
    नीतू कपूर और वरुण धवन के बाद अब मनीष पॉल भी मिले कोरोना पॉजिटिव- रिपोर्ट
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    नीतू कपूर और वरुण धवन के बाद अब मनीष पॉल भी मिले कोरोना पॉजिटिव- रिपोर्ट

    लेखन भावना साहनी
    Dec 07, 2020
    01:19 pm
    नीतू कपूर और वरुण धवन के बाद अब मनीष पॉल भी मिले कोरोना पॉजिटिव- रिपोर्ट

    कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। फिल्मी हस्तियां भी इस महामारी से बच नहीं पा रही हैं। अब खबर आई है कि अभिनेता और टीवी होस्ट मनीष पॉल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दिनों आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' की पूरी टीम पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में फिल्म के निर्देशन राज मेहता, कलाकार नीतू कपूर और वरुण धवन भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मनीष भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    2/6

    अस्पताल में क्वारंटाइन है मनीष- रिपोर्ट्स

    मीडिया रिपोट्स के अनुसार, मनीष इस समय मुंबई में ही हैं। कुछ दिनों से उन्हें हल्का बुखार महसूस हो रहा था। इसके बाद ही उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाने का फैसला लिया, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। कहा जा रहा है कि ऐहतियात के तौर पर मनीष मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हालांकि, फिलहाल मनीष ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की आधिकारिक जानकारी फैंस को नहीं दी है।

    3/6

    वरुण और डायरेक्टर राज चंडीगढ़ में ही हुई क्वारंटाइन

    बता दें कि 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ में चल रही थी। हालांकि, अब टीम के कई सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद फिलहाल शूटिंग रोक दी गई है। इसके बाद नीतू कपूर मुंबई लौट आई हैं। जबकि निर्देशक राज मेहता ने चंडीगढ़ में स्थित अपने पैतृक घर में क्वारंटाइन होने का फैसला लिया। वरुण धवन भी उनके साथ इसी घर में क्वारंटाइन हैं।

    4/6

    फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

    कुछ दिन पहले ही नीतू और वरुण के साथ अनिल कपूर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, बाद में अनिल ने पुष्टि की थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करे तो इसमें यूट्यूबर प्राजकता कोहली और कियारा आडवाणी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दो जनरेशन के कपल्स की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म नॉर्थ इंडियन परिवार पर आधारित होगी।

    5/6

    इस तरह फिल्म के सेट पर पहुंचा कोरोना

    सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले ही कीर्तन का एक सीन शूट किया गया था, जिसके लिए भीड़ की जरूरत पड़ी थी। अब अंदाजा लगाया जा रहा कि इसी दौरान किसी कोरोना पॉजिटिव शख्स के कारण सेट पर इस महामारी की एंट्री हो गई।

    6/6

    देशभर में जारी है कोरोना का कोहराम

    कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में पिछले 24 घंटे में कुल 32,981 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 96,77,203 हो चुकी है। जबकि 1,40,573 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन
    अनिल कपूर
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    नीतू कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन, मिली थीं कोरोना पॉजिटिव टीवी शो
    क्या रणवीर सिंह ने पहना दीपिका पादुकोण का गले का हार? दीपिका पादुकोण
    कैसे इतनी फिट रहती हैं वाणी कपूर? जानिए उनकी स्लिम बॉडी का राज स्वास्थ्य
    सीता हरण को लेकर दिए अपने बयान पर सैफ अली खान ने मांगी माफी प्रभास

    वरुण धवन

    कोरोना संक्रमित पाए गए वरुण धवन और नीतू कपूर, 'जुग जुग जियो' की शूटिंग रुकी बॉलीवुड समाचार
    दर्शकों को पसंद आ रहा है वरुण-सारा की 'कुली नंबर 1' का ट्रेलर, मिले इतने व्यूज बॉलीवुड समाचार
    दिसंबर में OTT प्लेटफॉर्म रिलीज होंगी ये बॉलीवुड फिल्में, जरुर देखें परेश रावल
    इन बॉलीवुड कलाकारों ने की है विदेश की मशहूर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई सोहा अली खान

    अनिल कपूर

    रानी मुखर्जी की ये पांच बेहतरीन फिल्में जरुर देखें अमिताभ बच्चन
    फुटबॉल के ऊपर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में इरफान खान
    बॉलीवुड की ये पांच बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्में जरुर देखें श्रीदेवी
    पहली बार बनी अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर करण जौहर

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 32,981 नए मरीज, चार लाख से कम हुए सक्रिय मामले भारत की खबरें
    फाइजर के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ने मांगी देश में कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी भारत की खबरें
    एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आने वाले 11 प्रतिशत संदिग्ध मरीज RT-PCR टेस्ट में मिले संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 36,011 नए मरीज, अब तक 91 लाख से ज्यादा ठीक भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    अभिनेता सनी देओल मिले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन बॉलीवुड समाचार
    सुपरस्टार चिरंजीवी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन की मां मिलीं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, हुए होम क्वारंटाइन बॉलीवुड समाचार

    नीतू कपूर

    रिद्धिमा कपूर ने बताया नीतू और रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव की खबर का सच करण जौहर
    ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने किया डॉक्टर्स का धन्यवाद बॉलीवुड समाचार
    ऐसे ऋषि कपूर की ताकत बनकर हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं नीतू कपूर बॉलीवुड समाचार
    अस्पताल में दाखिल अभिनेता ऋषि कपूर की सेहत बिगड़ी, ICU में भर्ती मुंबई
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023