मणि रत्नम ने 'इंजी वेल्लम' का पहला लुक किया जारी, विजय सेतुपति-साई पल्लवी के भावुक पल ने जीता दिल
मनोरंजन
दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम की नई फिल्म 'इंजी वेल्लम' का पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं।
जारी हुए मोशन पोस्टर में दोनों एक भावुक पल साझा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी अभी तक एक रहस्य बनी हुई है।
'इंजी वेल्लम' की जनवरी 2027 में होगी रिलीज
'इंजी वेल्लम' जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी अधिकतर शूटिंग कोलकाता में हुई है। इस फिल्म के पीछे भी बड़े नाम जुड़े हैं, जैसे अवि मुकोपाध्याय सिनेमैटोग्राफर और श्रीकर प्रसाद एडिटर के तौर पर।
वहीं, विजय सेतुपति के पास इस समय 'स्लम डॉग', 'पॉकेट नॉवेल' और 'फर्जी 2' जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं। साई भी बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी, जिनमें रणबीर कपूर और यश के साथ 'रामायण' और धनुष व ममूटी के साथ 'ओएम: चैप्टर 1' शामिल हैं।