NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की फिल्में, जिनसे बढ़ी हिंदी सिनेमा की चमक
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की फिल्में, जिनसे बढ़ी हिंदी सिनेमा की चमक
    मणिरत्नम की बेहतरीन हिंदी फिल्में

    जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की फिल्में, जिनसे बढ़ी हिंदी सिनेमा की चमक

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 02, 2023
    08:19 am

    क्या है खबर?

    मणिरत्नम ने भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने मुख्य रूप से तमिल और हिंदी फिल्में बनाई हैं।

    फिल्म जगत के कलाकारों के लिए मणिरत्नम के साथ काम करना किसी स्कूल से कम नहीं है। सिर्फ कलाकार ही नहीं, बल्कि कई लेखक भी कह चुके हैं कि मणिरत्नम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।

    2 जून को निर्देशक का 67वां जन्मदिन है। आइए नजर डालते हैं उनकी बेहतरीन हिंदी फिल्मों पर।

    #1

    'रोजा'

    'रोजा' से मणिरत्नम ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। यह फिल्म 1992 में आई थी। अरविंद स्वामी, मधु और पंकज कपूर फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए थे।

    फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी थी, जिसके पति को उग्रवादी अगवा कर लेते हैं। वह पूरे जुनून के साथ अपने पति को ढूंढने निकलती है।

    फिल्म में एआर रहमान का संगीत आज भी हिंदी संगीत जगत में शीर्ष पर स्थान रखता है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #2

    'दिल से'

    'दिल से' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    यह फिल्म कश्मीर में आतंकवाद के बीच पनपने वाली एक प्रेम कहानी पर आधारित थी।

    फिल्म में प्रीति जिंटा भी नजर आई थीं।

    इस फिल्म में भी रहमान और मणिरत्नम की बेमिसाल साझेदारी देखने को मिली थी। फिल्म के 'छैय्यां छैय्यां' गाने पर आज भी लोग थिरकते हैं।

    'दिल से' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #3

    'गुरु'

    2007 में आई फिल्म 'गुरु' बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी के जीवन से प्रेरित थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    फिल्म समीक्षकों को खूब भाई थी और इसे अच्छी संख्या में दर्शक भी मिले। खासकर, फिल्म ने युवाओं को प्रेरित किया था।

    गुरुकांत देसाई के किरदार में अभिषेक ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म में आर माधवन और विद्या बालन भी नजर आए थे।

    'गुरु' नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #4

    'रावण'

    मणिरत्नम की 'रावण' में भी अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी नजर आई थी। 2010 में आई यह इस फिल्म का प्लॉट रामायण पर आधारित है। फिल्म की कहानी अच्छाई बनाम बुराई पर केंद्रित है।

    फिल्म में एक गुंडा एक पुलिसवाले की पत्नी का अपहरण कर लेता है, जिसने उसकी बहन की हत्या की थी। बाद में वह उसके प्यार में पड़ जाता है।

    अभिषेक और ऐश्वर्या की यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #5

    'पोन्नियन सेल्वन'

    'पोन्नियन सेल्वन' के दोनों भाग चर्चा में रहे। इसका दूसरा भाग इसी साल 28 अप्रैल को रिलीज हुआ।

    यह कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें चोल साम्राज्य का टकराव नजर आता है। मणिरत्नम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 1994 में उन्होंने इस ऐतिहासिक कहानी को पर्दे पर लाने का मन बनाया था।

    फिल्म में ऐश्वर्या राय, चियान विक्रम, प्रकाश राज, जयराम, सरथकुमार, प्रभु, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला नजर आए।

    फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिरत्नम
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    पेटीएम ने लेन-देन छुपाने के लिए पेश किया हाइड पेमेंट फीचर, ऐसे करें उपयोग  पेटीएम
    कान्स 2025: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, यहां देखिए लुक  मौनी रॉय
    IPL 2025: RCB ने लुंगी एनगिडी की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में किया शामिल IPL 2025
    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी

    मणिरत्नम

    100 रुपये में मिलेगा 'पोन्नियन सेल्वन' का टिकट? मणिरत्नम ने मल्टीप्लेक्स मालिकों से की बात ऐश्वर्या राय
    400 करोड़ के बाद भी जारी है मणिरत्नम की 'पोन्नियन सेल्वन' की कमाई, बनाए ये रिकॉर्ड दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियन सेल्वन' से प्रभावित कैटरीना कैफ, साउथ फिल्मों में कर सकती हैं काम बॉलीवुड समाचार
    कमल हासन और मणिरत्नम 35 साल बाद साथ आए, फिल्म में एआर रहमान भी जुड़े कमल हासन

    जन्मदिन विशेष

    जयंती विशेष: 'शोले' देखने के बाद क्यों रोने लगे थे 'सांभा' मैक मोहन? बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन अब मचाएंगे 'बवाल', कतार में हैं ये फिल्में और सीरीज वरुण धवन
    जन्मदिन विशेष: 50 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानिए उनके 50 अविश्वसनीय रिकॉर्ड  सचिन तेंदुलकर
    जन्मदिन विशेष: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने, दिल को छू जाती है उनकी आवाज अरिजीत सिंह

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: परेश रावल की 'ड्रीम गर्ल 2' जल्द आएगी, ये फिल्में भी हैं लाइन में परेश रावल
    सुनील शेट्टी को पहली फिल्म के बाद मिली थी घर जाकर इडली बेचने की सलाह सुनील शेट्टी
    मनोज बाजपेयी बोले- लोग मुझे कहते थे तुम ना हीरो लगते हो ना विलेन  मनोज बाजपेयी
    गोधरा कांड पर बनी एक और फिल्म, 'गोधरा: एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी' का टीजर जारी गोधरा कांड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025