LOADING...
अभिनेता मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस
मनीष पॉल की मां का निधन

अभिनेता मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस

Jul 08, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेता, होस्ट और एंकर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने 77 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। मां के आकस्मिक निधन से मनीष और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद घड़ी में सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारे मनीष और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

पुष्टि

PR टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर जताया दुख

मनीष की मां उर्मिल पॉल का 8 जुलाई, 2026 को दिल्ली में निधन हो गया है। उनकी PR टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "बेहद दुखी मन से हमें आपको यह सूचित करना पड़ रहा है कि अभिनेता मनीष पॉल ने आज दिल्ली में अपनी 77 वर्षीय मां को खो दिया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। भगवान उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।"

प्यार

अपनी मां के बेहद करीब थे मनीष

मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे और उनसे एक गहरा लगाव रखते थे। वो अक्सर उनके जन्मदिन और मदर्स डे (मातृ दिवस) के खास मौकों पर सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर करते रहते थे। उन्होंने अपने कई साक्षात्कारों में इस बात का श्रेय भी अपनी मां को दिया है कि आज वो जीवन में जिस मुकाम पर हैं और उनका जो व्यक्तित्व है, उसे संवारने में उनकी मां की सबसे बड़ी भूमिका रही है।

Advertisement

भावुक पोस्ट

मदर्स डे पर मनीष ने मां को बताया था अपनी पहली गुरु

साल 2025 में, मनीष ने 'मदर्स डे' के मौके पर एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा कर अपने बचपन के दिनों को याद किया था। उन्होंने लिखा था, 'मेरी सबसे पहली मेकअप आर्टिस्ट को, जिसने मुझे स्कूल की सभी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया और ये पक्का किया कि मैं ही जीतूं। उस पहली शख्स को, जिसने मुझे आज मैं जो कुछ भी हूं, वो बनने का आत्मविश्वास दिया। मेरी मां। हैप्पी मदर्स डे मम्मी। मैं आपसे बेहद प्यार करता हूं।'

Advertisement

करियर

आरजे से स्टार होस्ट तक: मनीष पॉल का सफर

मनीष ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में एक रेडियो जॉकी के रूप में की थी। अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग और हाजिरजवाबी के दम पर उन्होंने 'झलक दिखला जा', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'सा रे गा मा पा' जैसे कई सुपरहिट रियलिटी शो होस्ट किए। होस्टिंग के अलावा मनीष एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं, जिन्होंने फिल्म 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड में कदम रखा और वरुण धवन अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'जुगजुग जियो' में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता।

Advertisement