चिरंजीवी की 'मन शंकर वरप्रसाद गरु' OTT पर मचाएगी तहलका, रिलीज तारीख जारी
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'मन शंकर वरप्रसाद गरु' संक्रांति के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिन लोगों ने उस वक्त फिल्म का लुत्फ नहीं उठाया था, उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने का मौका मिलेगा। निर्माताओं ने फिल्म की OTT रिलीज तारीख जारी कर दी है। एक खुशखबरी यह भी है कि फिल्म को तेलुगु के अलावा हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा जिससे हिंदी पट्टी के दर्शक भी इसे देख सकेंगे।
रिलीज
इस OTT पर दस्तक देगी चिरंजीवी की फिल्म
चिरंजीवी की फिल्म 'मन शंकर वरप्रसाद गरु' ZEE5 पर दस्तक देगी। इस अपडेट को साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन दिया, '11 फरवरी को आ रही है! अब तक की सबसे बड़ी घोषणा। मेगा विक्टोरियस ब्लॉकबस्टर फिल्म 11 फरवरी को सिर्फ Zee5 पर दिखेगी।' फिल्म में नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, जरीना वहाब, हर्ष वर्धन और अभिनव गोमातम समेत कई सितारे शामिल हैं, जबकि वेंकटेश दग्गुबाती ने कैमियो किया है। इसने 25 दिनों में दुनियाभर में करीब 375 करोड़ रुपये कमाए थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
February 11, it is! ♥️
— ZEE5 Telugu (@ZEE5Telugu) February 6, 2026
THE BIGGEST ANNOUNCEMENT EVER 📣 🎊 🎉
The Mega Victorious Blockbuster will see you on 11th February
ONLY on Zee5
Megastar @KChiruTweets
Victory @Venkymama@AnilRavipudi #Nayanthara @Shine_Screens @GoldBoxEnt#ManaShankarVaraPrasadGaru pic.twitter.com/zq2Nfw66c8