जानें मामूट्टी-मोहनलाल की 'पैट्रियट' कब और किस OTT पर आएगी
5 जून से मलयालम जासूसी थ्रिलर 'पैट्रियट' जी5 पर स्ट्रीम होगी। इसमें मामूट्टी और मोहनलाल जैसे बड़े सितारे काम कर रहे हैं।
महेश नारायणन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजनीति और जासूसी का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।
यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
क्या है 'पैट्रियट' की कहानी?
फिल्म की बाकी स्टार कास्ट में फहद फासिल, कुंचाको बोबन, नयनतारा, रेवती और दर्शना राजेंद्रन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
एंटो जोसेफ और के.जी. अनिल कुमार ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी राजनीतिक उथल-पुथल और निजी संघर्षों के बीच होने वाले गुप्त मिशनों पर आधारित है। सुशीन श्याम का संगीत फिल्म के सस्पेंस को और बढ़ा देता है।
जासूसी एक्शन और राजनीतिक ड्रामा का मेल है 'पैट्रियट'
OTT पर रिलीज होने के साथ 'पैट्रियट' उन दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है, जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे।
फिल्म में जासूसी एक्शन और राजनीतिक ड्रामा का जबरदस्त मेल दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता जगा रहा है।
अब डिजिटल दर्शक ही तय करेंगे कि क्या फिल्म वाकई उम्मीदों पर खरी उतरती है।