LOADING...
मल्लिका शेरावत की धमाकेदार वापसी, करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में एंट्री
'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में मल्लिका शेरावत की एंट्री

मल्लिका शेरावत की धमाकेदार वापसी, करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में एंट्री

Mar 22, 2026
07:53 pm

क्या है खबर?

'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' अब और भी ग्लैमरस होने वाला है। खबर है कि इस बार शो में बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी अपनी चालें चलती नजर आएंगी। जैसलमेर के रेतीले धोरों के बीच शुरू हुई इस शो की शूटिंग और मल्लिका की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। मल्लिका पहले भी रियलिटी शोज में धमाल मचा चुकी हैं और अब एक बार फिर वो दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं।

पुष्टि

शो में मल्लिका की मौजूदगी पक्की

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' की शूटिंग जैसलमेर में शुरू हो गई है। वेराइटी के मुताबिक, मल्लिका शो से जुड़ गई हैं और शूटिंग का हिस्सा बन चुकी हैं। पिछले महीने से मीडिया में मल्लिका के शो में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब साफ हो गया है कि वो इस 'धोखे और सस्पेंस' से भरे गेम का हिस्सा होंगी। पिछले दिनों खबर आई थी कि शो के होस्ट करण जौहर शूटिंग के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं।

पिछली फिल्म

पिछली बार इस फिल्म में नजर आई थीं मल्लिका

लंबे समय से विदेश में रह रहीं मल्लिका एक बार फिर भारतीय स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार हैं। पिछली बार उन्हें साल 2024 में आई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था। मल्लिका, जिन्होंने फिल्म 'मर्डर' में अपने बोल्ड अवतार से रातों-रात शोहरत हासिल की थी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ा नाम हैं। वो मशहूर पॉप आइकन ब्रूनो मार्स के साथ म्यूजिक वीडियो 'वॉट अ मैन' में भी नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

जानकारी

...जब-जब छोटे पर्दे पर दिखीं मल्लिका

मल्लिका साल 2013 में अपने रियलिटी शो 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे खयालों की मल्लिका' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपना जीवनसाथी तलाशने की कोशिश की थी। वो 'नच बलिये' और 'बिग बॉस' जैसे शोज में भी बतौर मेहमान अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।

Advertisement